क्रिकेट

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 में जीत का स्वाद चखते ही सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले समीकरण, रचा इतिहास

आईपीएल के 19वें सीजन के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने वापसी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से मात दी। कोलकाता में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद ने जीत के साथ ही पांच मैच से चले आ रहे सेट समीकरण को बदल दिया और एक नया अध्याय लिखा।

Image

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत के साथ ही बदला इतिहास। फोटो- IPL

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अभी तक खेले गए मैचों का समीकरण बदल एक नया इतिहास लिख दिया। हैदराबाद पहली टीम बनी, जिसने स्कोर डिफेंड करते हुए जीत दर्ज की। इसके पहले खेले गए पांच मुकाबलों में टारगेट चेज करते हुए टीमों ने जीत दर्ज की थी।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में गुरुवार, 2 अप्रैल को केकेआर और एसआरएच के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों को अपने-अपने पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर अपने घर में खेल रही थी। फैंस को वापसी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें आखिर में निराश होने पड़ा।

सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया विशाल स्कोर

मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने क्रमशः 46, 48 रन का योगदान दिया।

161 रन बनाकर सिमटी केकेआर

227 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत तो तेज रही, लेकिन फिन एलेन का विकेट गिरने के बाद टीम संभल नहीं पाई। अंगकृष रघुवंशी ने एक बार फिर टीम के लिए अर्धशतक जड़ा लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। अंत में पूरी टीम 161 रन बनाकर सिमट गई।

हैदराबाद ने बदला समीकरण

हैदराबाद ने इस जीत के साथ इस सीजन का एक बड़ा समीकरण बदल दिया। दरअसल, इससे पहले खेले गए पांच मुकाबले में पहले टॉस जीतने और टारगेट का पीछा करने वाली टीमों ने जीत दर्ज की थी। इस मुकाबले में हैदराबाद ने टॉस गंवाया, लेकिन बनाए गए स्कोर को डिफेंड किया। वह ऐसा करने वाली इस सीजन की पहली टीम बन गई।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article