क्रिकेट

Sunrisers Hyderabad Coach: रन मशीन को हटाकर सनराइजर्स हैदराबाद ने इस खिलाड़ी को बनाया कोच

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Aug 7, 2023, 03:56 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद ने न्यूजीलैंड के दिग्गज गेंदबाज डेनियल विटोरी को अपना हेट कोच नियुक्त किया है। वह ब्रायन लारा का स्थान लेंगे, जो लगातार दो साल से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हैदराबाद ने एक बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। साल 2016 में वह आईपीएल चैंपियन बनी थी।

Image

डेनियल विटोरी (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • सनराइजर्स हैदराबाद का नया हेड कोच
  • डेनियल विटोरी ने संभाली जिम्मेदारी
  • ब्रायन लारा का 2 साल का सफर खत्म

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल के 17वें सीजन के लिए अभी से कमर कस ली है। हैदराबाद ने 17वें सीजन के लिए अपना कोच बदल लिया है। पिछले दो साल से टीम के हेड कोच रहे वेस्टइंडीज के लीजेंड बल्लेबाज ब्रायन लारा के साथ टीम का सफर अब खत्म हो गया है। अब टीम के नए हेड कोच न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज गेंदबाज डेनियल विटोरी होंगे।

सनराइजर्स हैदराबाद के ट्वीटर हैंडल से इस खबर को फैंस के साथ शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है कि कीवी लीजेंड डेनियल विटोरी ने ऑरेंज आर्मी को ज्वाइन किया है। वेलकम कोच। एक अन्य ट्वीट में सनराइजर्स हैदराबाद ने ब्रायन लारा के साथ अपने करार के खत्म होने की भी घोषणा की है। ट्वीट में लिखा है कि लारा के साथ हमारा दो साल का करार खत्म हो चुका है। हम भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।

विटोरी इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह साल 2014 से 2018 के बीच इस टीम के कोच थे। इस दौरान आरसीबी एक बार फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी।

2023 में हैदराबाद का सफर

आईपीएल 2023 की बात करें तो नए कप्तान एडेन मार्करम के नेतृत्व में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इस सीजन में खेले गए 14 मुकाबलों में उसे केवल 4 में जीत मिली थी और वह प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी। इससे पहले साल 2022 में भी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। टीम 14 में से 6 मैच जीतकर 8वें नंबर पर रही थी। आपको बता दें कि अभी हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान रजनीकांत ने सनराइजर्स हैदराबाद को एक अच्छी टीम चुनने की सलाह दी थी, लगता है नए कोच के साथ उसकी शुरुआत हो गई है।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article