क्रिकेट

SA20 Champion 2023: प्रीटोरिया कैपिटल्स को हराकर सनराजर्स ईस्टर्न कैप बना साउथ अफ्रीका टी20 लीग का चैंपियन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 12, 2023, 08:36 PM IST

साउथ अफ्रीका टी20 लीग को अपना पहला चैंपियन मिल गया है। वांडरस में खेले गए फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने प्रीटोरिया कैपिटल्स की टीम को हराकर पहला सीजन जीत लिया है। सनराइजर्स के सामने जीत के लिए 136 रनों का लक्ष्य था, जो उसने 16.2 ओवर में हासिल कर लिया।

Image

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप चैंपियन SA20 2023

Photo : Twitter

साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पहला सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न कैप(Sunrisers Eastern Cape) ने जीत लिया है। वांडरस स्टेडियम जोहांसबर्ग में खेले गए फाइनल मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न कैप ने प्रीटोरिया कैपिटल्स(Pretoria Capitals) की टीम को 4 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 136 रन को सनराइजर्स की टीम ने 16.2 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप टीम के जीत के हीरो रहे एडम रॉसिंगटन, जिन्होंने 30 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा एडेन मार्करम ने 26 रन बनाए। मार्को यानसेन ने नीशम की गेंद पर छक्का लगाकर सनराइजर्स को चैंपियन बनाया।

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के दो हीरो

सनराइजर्स ईस्टर्न कैप के जीत के दो हीरो रहे। गेंदबाजी में रोलेफ वैन डर मर्वे ने 4 विकेट लेकर लीग की सबसे सफल टीम रही प्रीटोरिया को 135 के लो स्कोर पर रोका और इस बड़े स्टेज पर एडम रॉसिंगटन ने केवल 22 गेंद पर 50 रन की विस्फोटक पारी खेल प्रीटोरिय के गेंदबाजों को मैच में कोई मौका नहीं दिया।

इससे पहले टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रीटोरिया कैपिटल्स की टीम, सनराइजर्स के गेंदबाजों के सामने पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई और केवल 135 रन ही बना पाई। प्रीटोरिया कैपिटल्स की ओर से सर्वाधिक 21 रन कुसल मेंडिस ने बनाए। सनराइजर्स ईस्टर्न कैप की ओर से रोलेफ वैन डर मर्वे (Roelof van der Merwe) ने 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट झटके। मर्वे के अलावा सिसांदा मगाला और ओटनियन बार्टमैन ने 2-2 खिलाड़ियों को आउट किया।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article