क्रिकेट

SRH vs RR Eliminator Pitch Report Today Match: मुल्लांपुर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाज कसेंगे लगाम, जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

SRH vs RR Today Pitch Report: आईपीएल 2026 में क्वालीफायर-1 के बाद अब एलिमिनेटर मुकाबले की बारी है। न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में सनराईजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हैदराबाद और राजस्थान की टीम जीत दर्जकर क्वालीफायर-2 में अपनी जगह पक्की करने के इरादे से उतरेंगी।

Image

आज की पिच रिपोर्ट

SRH vs RR ipl 2026 Eliminator Aaj Ki Pitch Report: अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को जब आईपीएल के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी की तो उसे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से सावधान रहना होगा। सनराइजर्स की टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसने दूसरे चरण में लय हासिल कर ली। नियमित कप्तान पैट कमिंस के आने से भी टीम को काफी फायदा हुआ, क्योंकि उसने अपने इन आखिरी सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की।

सनराइजर्स ने लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराया था और इस तरह से कमिंस और उनकी टीम को बहुत अधिक दबाव वाले नॉकआउट मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी। रॉयल्स के कप्तान रियाग पराग ने खुद स्वीकार किया कि उनकी टीम को लीग चरण के आखिरी दिन तक इंतजार करने से बहुत पहले ही क्वालीफाई कर लेना चाहिए था, लेकिन अब जबकि टीम वहां पहुंच गई है तब वह आगे बढ़ने के लिए बेताब होगी।

हैदराबाद बनाम राजस्थान एलिमिनेटर आज के मैच की पिच रिपोर्ट ( SRH vs RR Eliminator Match Today Pitch Report)

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाला IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur, New Chandigarh) में खेला जाएगा। यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच पारंपरिक रूप से मिट्‌टी की जगह रेत से तैयार की गई है। इससे इस पिच पर स्पिनरों के मुकाबले तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती है।

ऐसी पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए समान अवसर होते हैं। हालांकि, यहां पर बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए नजरें जमानी होती हैं। ऐसे में इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच एक मजेदार मुकाबला देखने को मिल सकता है। क्योंकि दोनों ही टीमों के पास पावर हिटर मौजूद हैं।

टीम इस प्रकार हैं:-

सनराइजर्स हैदराबाद:- ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, स्मरण रविचंद्रन, अनिकेत वर्मा, अभिषेक शर्मा, हर्ष दुबे, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल, जीशान अंसारी, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवांग कुमार, ओंकार तरमाले, दिलशान मदुशंका, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आरएस अंबरीश।

राजस्थान रॉयल्स:- शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला, ब्रिजेश शर्मा, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, यशराज पुंजा, इमानजोत सिंह चहल।

Umesh Kumar
उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article