एजुकेशन

UPSSSC Pharmacist Ayurvedic 2024: मुख्य परीक्षा की तारीख जारी, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Pharmacist (Ayurvedic) भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

Image

UPSSSC आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट 2024 परीक्षा की तारीख

UPSSSC Pharmacist Ayurvedic 2024 Exam Date OUT: उत्तर प्रदेश में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने Pharmacist (Ayurvedic) भर्ती 2024 की मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 20 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 01-परीक्षा/2024 के तहत चल रही है। भर्ती अभियान के जरिए आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के कुल 1002 पदों को भरा जाना है।

UPSSSC Pharmacist (Ayurvedic) Mains Exam 20 सितंबर 2026 को आयोजित होगी। उपलब्ध परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार लिखित परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक कराई जाएगी।

कैसे देखें नोटिस

  • नोटिस देखने के लिए UPSSSC की वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Notice Board के नीचे देखें
  • अब इस लिंक पर क्लिक करें '25/08/2026 आयोग के विज्ञापन संख्या-01-परीक्षा/2024, भेषजिक (आयुर्वेदिक) मुख्य परीक्षा ..'
  • नोटिस खुल जाएगी।

मुख्य परीक्षा में वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे, जिन्हें PET-2023 के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है। आयोग ने इस भर्ती के लिए पात्रता परिणाम भी जारी कर दिया है। परीक्षा की तारीख सामने आने के बाद उम्मीदवारों को अब अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए। खासकर आयुर्वेदिक फार्मेसी से जुड़े विषयों की नियमित प्रैक्टिस और रिवीजन करना फायदेमंद रहेगा।

1002 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती के जरिये आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट के 1002 पद भरे जाएंगे। इनमें 448 पद सामान्य वर्ग, 126 ओबीसी, 100 ईडब्ल्यूएस, 291 एससी और 37 पद एसटी वर्ग के लिए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया फरवरी-मार्च 2024 में पूरी हुई थी। अब लंबे इंतजार के बाद मुख्य परीक्षा की तारीख सामने आई है।

एडमिट कार्ड कब आएगा?

अभी UPSSSC ने मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख नहीं बताई है। आमतौर पर परीक्षा से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांचें। साथ ही परीक्षा वाले दिन एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र लेकर ही केंद्र पर पहुंचें।

अभी उम्मीदवार क्या करें?

परीक्षा में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी तैयारी का टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई तेज कर देनी चाहिए। पुराने प्रश्नपत्रों और मॉक टेस्ट की मदद से परीक्षा पैटर्न को समझना भी उपयोगी रहेगा। साथ ही UPSSSC की ओर से जारी होने वाले आगे के नोटिस पर नजर रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article