South Africa vs New Zealand World Cup 2023 playing 11: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में बुधवार को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच खेला जाने वाला है। वर्ल्ड कप 2023 में शानदार फॉर्म में चल रही दोनों टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में टकराने वाली है। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमों प्वाइंट्स टेबल में टॉप 4 में अपनी स्थिति और भी मजबूत करनी चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11।
न्यूजीलैंड ने अब तक वर्ल्ड कप 2023 में 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं। वे बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। वे प्वाइंट्स टेबल में फिलहाल तीसरी पोजिशन पर हैं। वहीं दूसरी ओर अफ्रीका की टीम ने 6 में से 5 मैच जीत लिए हैं वे अंक तालिका में दूसरे नंबर पर हैं।
अफ्रीका की टीम में धाकड़ गेंदबाज की होगी वापसी
साउथ अफ्रीका की टीम ने पिछले मैच में पाकिस्तान को रोमांचक तरीके से मात दी थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी की टीम एक समय मुश्किल परिस्थिति में थी। टीम ने 9 विकेट गंवा दिए थे लेकिन अंत में केशव महाराज ने शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। टीम की बल्लेबाजी अच्छी रही है ऐसे में उसमें बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि गेंदबाजी में कगिसो रबाडा की एंट्री हो सकती है। रबाडा पिछले मैच में चोट के चलते नहीं खेले थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम उम्मीद करेगी की वे पूरी तरह से उबर कर मैच खेलने के लिए तैयार रहेंगे। वे नगीदी की जगह ले सकते हैं।न्यूजीलैंड को खलेगी रफ्तार के किंग की कमी
न्यूजीलैंड को पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम जीत के करीब पहुंच गई थी लेकिन अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को हरा दिया। इस हार के बावजूद टीम के हौसले बुलंद हैं और वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सिलसिला खत्म करना चाहेंगे। टीम के धाकड़ गेंदबाज लौकी फर्ग्यूसन पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, ऐसे में वे प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 (New Zealand playing 11)
डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट।द.अफ्रीका की प्लेइंग 11 (South Africa playing 11)
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जेन्सन, गेराल्ड कोएत्ज़ी, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
