क्रिकेट

IND vs NZ 4th ODI Toss LIVE: आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे, जानिए किसने जीता टॉस और कैसी है प्लेइंग-11

IND vs NZ 4th ODI Toss LIVE, New Zealand vs India Timing Today Match (भारत और न्यूजीलैंड आज का टॉस कौन जीता) Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta, 13 नवंबर, 2026: आज (13 November 2026) भारत और न्यूीजलैंड के बीच वनडे सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। यहां हम जानेंगे आज का टॉस कौन जीता और कैसी है इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

Image

भारत-न्यूजीलैंड चौथे वनडे मैच का टॉस कौन जीता

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026
  • आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच
  • भारत वनडे सीरीज में 2-0 से आगे

IND vs NZ 4th ODI Toss LIVE: मेजबान न्यूजीलैंड और मेहमान टीम इंडिया के बीच आज 5 वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों मैच जीतकर 2-0 की बढ़त बनाई थी, जबकि तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम इंडिया ने पहले वनडे मैच में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज का आगाज किया था जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) की 74 रनों की शानदार पारी शामिल थी। इसके बाद भारत ने दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में 4 रन (DLS नियमों के तहत) से जीता और सीरीज में डबल बढ़त बना ली थी, जो अब भी कायम है। टीम इंडिया आज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी में खेलने उतरेगी। अगर आज चौथे वनडे में भारत जीत जाता है तो वो सीरीज पर कब्जा जमा सकता है। यहां जानिए कितने बजे आज का टॉस होगा, किसने जीता टॉस और कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग-11।

कब शुरू होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच? (IND vs NZ 4th ODI Match Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच माउंट मोंगानुई में सुबह 7:30 बजे से शुरू होगा।

कितने बजे होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मैच का टॉस? (IND vs NZ 4th ODI Match Toss Timing)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मैच का टॉस 7:00 बजे होगा।

आज कौन जीता भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे वनडे मैच का टॉस? (Who Won The Toss Today IND vs NZ 4th ODI)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज चौथे वनडे मुकाबले में टॉस किसने जीता, जानने के लिए यहां जुड़े रहें, कुछ ही देर में टॉस होने वाला है।

वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की पूरी टीमें (India And New Zealand Full ODI Squads)

भारतीय वनडे टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उप कप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़ और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड वनडे टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी और काइल जैमीसन।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article