क्रिकेट

भारतीय तेज गेंदबाजों ने ढाया कहर, पहली बार टी20 में इतनी बेहाल हुई टीम

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 10:22 PM IST

India vs South Africa T20I: केरल के तिरुवनंतपुरम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने कहर परपाते हुए 5 विकेट केवल 15 गेंद में 9 रन के स्कोर पर झटक लिए। ऐसा टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने इतनी तेजी से पांच विकेट गंवाए हैं।

Image

भारतीय तेज गेंदबाजों ने ढाया कहर, पहली बार टी20 में इतनी बेहाल हुई टीम

तिरुवनंतपुरम: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज बुधवार को केरल के तिरुवनंतपुरम में धमाकेदार अंदाज में हुआ। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय गेंदबाजों ने कहर परपाते हुए दक्षिण अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को धराशाई कर दिया। देखते ही देखते 15 गेंद में मेहमान टीम को 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे।

दीपक चाहर ने कहर परपाते हुए मैच की छठी गेंद पर कप्तान तेम्बा बावूमा को बोल्ड कर दिया वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद क्विंटन डिकॉक 4 गेंद पर एक रन बनाकर दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके एक गेंद बाद अर्शदीप ने रिले रॉसी और डेविड मिलर को बोल्ड करके स्कोर को 8 रन पर 4 विकेट पर पहुंचा दिया। कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक चाहर ने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड कर दिया। टॉप 6 में से चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। शुरुआत में अर्शदीप ने 3 और दीपक चाहर ने 2 विकेट हासिल किया।

15 गेंद के अंतराल में पांच खिलाड़ी लौटे पवेलियन

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 2.3 ओवर में 9 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। पहली बार टी20 क्रिकेट में इतने कम स्कोर पर पर किसी टीम के आधे खिलाड़ी पवेलियन लौट गए। भारतीय टीम ने भी इतने कम स्कोर में इससे पहले किसी भी टीम ने पांच विकेट नहीं हासिल किए थे। रेली रोसो, डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे बल्लेबाज गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए।

8 विकेट पर गंवाए 106 रन दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत के खिलाफ अपना सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ने से बच गई। 9 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीकी की टीम को मुश्किल से उपकप्तान केशव महाराज 35 गेंद में 41, एडने मार्करम ने 25 और वेन पार्नेल ने 24 रन की पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला और 8 विकेट पर 106 तक पहुंचा दिया। साल 2022 में ही द. अफ्रीकी टीम राजकोट में महज 87 रन बनाकर ढेर हो गई थी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article