क्रिकेट

VIDEO: अर्शदीप सिंह ने शानदार तरीके से 1 ओवर मेंं झटके 3 विकेट, देखिए वीडियो

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 09:51 PM IST

India vs South Africa 1st T20I, Arshdeep Singh: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय पेसर अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ओवर मेंं तीन विकेट झटके।

Image

अर्शदीप सिंह ने झटके तीन विकेेट

Arshdeep Singh against South Africa, IND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तिरूवनंतपुरम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जो खिलाड़ी कुछ दिनों पहले एशिया कप में काफी आलोचनाओं के घेरे में रहा, वही अर्शदीप सिंह छाए रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम मिलने के बाद अर्शदीप ने शानदार वापसी की और धमाकेदार अंदाज में द.अफ्रीका के खिलाफ तीन विकेट झटके।

मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। उनको पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने तेम्बा बावुमा को आउट करके करारा झटका दे दिया था। इसके बाद दूसरे ओवर में जब अर्शदीप सिंह गेंदबाजी करने आए तो उन्होंने गजब ही कर दिया। इस युवा गेंदबाज ने एशिया कप की पुरानी खराब यादों को पीछे छोड़ते हुए एक ही ओवर में तीन विकेट झटक लिए।

अर्शदीप ने इस ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर क्विंटन डी कॉक (1) को बोल्ड किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर राइली रूसो (0) को विकेटकीपर रिषभ पंत को कैच आउट करा दिया। जबकि ठीक अगली गेंद व ओवर की आखिरी बॉल पर अर्शदीप ने दक्षिण अफ्रीका के सबसे धाकड़ बल्लेबाज डेविड मिलर को भी शून्य पर बोल्ड कर दिया।

देखिए अर्शदीप के कमाल के इस ओवर का वीडियो

इस शानदार प्रदर्शन के बाद अन्य गेंदबाजों ने भी अपना भरपूर योगदान दिया। चाहर ने 2 विकेट, हर्षल पटेल ने 2 विकेट और अक्षर पटेल ने 1 विकेट लिया। जिसके साथ ही भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 8 विकेट गिराए और उनको 20 ओवर में सिर्फ 106 रन पर रोकने में सफलता हासिल की।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article