क्रिकेट

SL vs AUS 2nd ODI Live Streaming: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कल, मैच से जुड़ी हर जानकारी यहां देखें

Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Live Streaming: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (14 फरवरी 2025) को खेला जाएगा। आइए जानते हैं कि मैच को भारत में कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं।

Image

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। (फोटो- Sri Lanka Cricket X)

Photo : Twitter

Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Live Streaming: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच एक और रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच दो वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी अहम है। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा है। कोलंबो में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46 ओवर में 214 रन पर ऑलआउट हो गई। चरिथ असलंका ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 126 गेंदों पर 14 चौके और 5 छक्के की मदद से 127 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 33.5 ओवर में ऑलआउट हो गई। टीम को 49 रन से हार का सामना करना पड़ा। अब श्रीलंका की नजर सीरीज के दूसरे मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ सीरीज पर भी कब्जा जमाने पर है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की टीम अपनी गलतियों को दूर करते हुए जीत हासिल कर सीरीज को 1-1 से बराबर करना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ की कप्तानी में उतरेगी, जबकि श्रीलंका की टीम चरिथ असलंका की कप्तानी में दम दिखाने उतरेगी।

श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11

पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंडु मेंडिस, चैरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, डुनिथ वेललेज, चामिदु विक्रमसिंघे, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11

मैट शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, तनवीर संघा, स्पेंसर जॉनसन।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कब से खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match Date)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शुक्रवार (14 फरवरी 2025) से खेला जाएगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबलाकहां खेला जाएगा। (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match Venue)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium, Colombo) में खेला जाएगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कितने बजे खेला जाएगा (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match Time)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे का मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसका टॉस आधे घंटे पहले होगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को टीवी पर कहां देख सकते हैं (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match On Tv)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले को भारत में सोनी स्पोर्ट्स पर प्रसारित किया जाएगा।

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें (Sri Lanka vs Australia 2nd ODI Match Live Streaming)

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैनकोड पर की जाएगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article