क्रिकेट

Asia Cup 2025: हरभजन सिंह ने एशिया कप 2025 के लिए चुनी गजब की टीम

Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए जल्द टीम इंडिया का ऐलान किया जाना है। इससे पहले पूर्व भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह ने एक संभावित टीम चुनी है। उनके इस टीम में कई ऐसे नाम हैं जिनकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। इसके अलावा उन्होंने अय्यर और जायसावल को भी मौका दिया है।

Image

हरभजन सिंह की एशिया कप टीम (साभार-X)

Asia Cup 2025: एशिया कप के लिए टीम चुने जाने की कवायद शुरू हो चुकी है। डिफेंडिंग चैंपियन और एशिया कप जीतने के सबसे बड़े दावेदार टीम इंडिया की घोषणा 19 अगस्त को की जा सकती है। इससे पहले क्रिकेट पंडित लगातार अपने-अपने पसंद की टीमें चुन रहे हैं। इस क्रम में नया नाम हरभजन सिंह का सामने आया है, जिन्होंने एशिया कप स्क्वॉड की अपनी संभावित टीम बताई है। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने इस टीम में रियान पराग को जगह दी है।

इसके अलावा हरभजन की इस टीम में शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर की भी वापसी करा दी है। हरभजन की गेंदबाजी लाइनअप में जसप्रीत बु्मराह, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप के अलावा कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर का भी नाम शामिल है। जबरदस्त फॉर्म में चल रहे संजू सैमसन को उन्होंने अपनी टीम में नहीं रखा है, जबकि यशस्वी जायसवाल की वापसी करा दी है।

हरभजन की टीम में 3 ऑलराउंडर

हरभजन ने अपनी टीम में 3 ऑलराउंडर को जगह दी है। उनकी इस टीम में हार्दिक पांड्या के अलावा अक्षर पटेल शामिल हैं जिन्होंने हालिया कुछ महीनों में शानदार बल्लेबाजी कर अपनी जगह पुख्ता की है। इन दोनों के अलावा उन्होंने हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले वाशिंगटन सुंदर को भी जगह दी है। हालांकि, अक्षर के होते हुए टी20 में वाशिंगटन के खेलने की संभावना कम ही लगती है। इसके अलावा विकेटकीपिंग विकल्प के तौर पर उन्होंने केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को तरजीह दी है। लेकिन पंत का एशिया कप खेलना लगभग असंभव है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान चोट लग गई थी।

एशिया कप 2025 के लिए हरभजन की टीम

India Squad For Asia Cup: यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, रियान पराग, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमरा, अर्शदीप सिंह।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article