दुनिया

जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 की मौत, 116 से ज्यादा अब भी लापता

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं।

Image

नाव पलटी (प्रतीकात्मक तस्वीर) (फोटो - Canva)

जिबूती के तट के पास बड़ा हादसा हो गया है। यहां प्रवासियों से भरी एक नाव पलट गई। जिसमें 305 लोग सवार थे। वहीं हादसे के बाद तुरंत राहत बचाव अभियान चलाया गया। वहीं, 116 से ज्यादा लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। नाव में कुल 305 लोग सवार थे। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (IOM) ने रविवार को इस हादसे की जानकारी दी।

अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तब नाव जिबूती से यमन की ओर जा रही थी। इसी दौरान गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को समुद्र में नाव पलट गई। हादसे में 52 पुरुषों, 42 महिलाओं और 15 बच्चों की जान चली गई। इस हादसे में 80 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है, जबकि कम से कम 116 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश और हादसे से जुड़ी परिस्थितियों को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

IOM ने जताया दुख, प्रवासियों के जोखिम पर चिंता

जिबूती में IOM के मिशन प्रमुख अलेक्जेंड्रे कोइसाक ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी उन खतरों की गंभीर याद दिलाती है,जिनका सामना प्रवासी बेहतर जिंदगी की तलाश में जाते समय करते हैं।

बता दें कि अफ्रीका के हॉर्न ऑफ अफ्रीका क्षेत्र से हर साल हजारों प्रवासी जिबूती के रास्ते बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य पार करके यमन और खाड़ी देशों की ओर जाते हैं। इन लोगों का मकसद सुरक्षा हासिल करना और रोजगार के बेहतर अवसर तलाशना होता है।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article