IND vs PAK: यूएसए के खिलाफ पाकिस्तान की हार से न केवल पूरी टीम बल्कि पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भी खासे निराश हैं, वो नहीं चाहते हैं कि भारत के खिलाफ भी उसकी टीम हार जाए और सुपर-8 में पहुंचने का सपना टूट जाए। यही कारण है कि पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अपनी टीम को लेकर अलग-अलग सलाह दे रहे हैं। मैच से पहले शोएब अख्तर ने भी पाकिस्तान टीम को एक खास सलाह दी है।
खुदा का वास्ता मुल्क के लिए खेलें
मैच से पहले अपनी टीम के खिलाड़ियों को अख्तर ने सलाह दी है कि वह अपने रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि मुल्क के लिए खेलें। पर्सनल माइलस्टोन के लिए नहीं खेलें। उन्होंने कहा कि जावेद मियांदाद का छक्का याद रखना। याद रखना है तो कोलकाता में हमारा विकेट याद रखना। 2009 का टी20 वर्ल्ड कप याद रखना, चैंपियंस ट्रॉफी याद रखना। आज एक दूसरे के लिए खेलना, पाकिस्तान के लिए खेलना, पाकिस्तान मोराल के लिए खेलना। पूरा पाकिस्तान आपकी तरफ देख रहा है। लड़ के खेलना हम आपके साथ हैं।
अख्तर की डिमांड पूरी करना आसान नहीं
आपको बता दें कि अख्तर भले ही अपनी टीम से अच्छा खेलने की मांग कर रहे हों, लेकिन यह आसान बिल्कुल नहीं है। नासाउ की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार है और टीम इंडिया ने पहले मुकाबले में इस पिच को अच्छी तरीके एडॉप्ट किया था, जबकि पाकिस्तान का इस पिच पर यह पहला मुकाबला है।
