क्रिकेट

T20 WC 2024: विकेटकीपर की रेस में पंत से भी आगे निकला ये 29 वर्षीय खिलाड़ी, हो सकता है टीम की पहली पसंद

T20 World Cup 2024 Mein Team India Ka WicketKeeper: ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक इस साल 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भारत के पहली पसंद विकेटकीपर-बल्लेबाज हो सकते हैं।

Image

संजू सैमसन (फोटो- SANJU SAMSON X)

T20 World Cup 2024 Mein Team India Ka WicketKeeper: जून में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया का ऐलान जल्द ही किया जाने वाला है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारतीय टीम के विकेटकीपर का चयन करना है जिसके लिए कई उम्मीदवार आगे आ रहे हैं। इसी बीच रिपोर्ट्स की माने तो इस रेस में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन काफी आगे चल रहे हैं।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के मुताबिक इस साल 1 जून से वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन भारत के पहली पसंद विकेटकीपर-बल्लेबाज हो सकते हैं। इस रेस में वे सड़क दुर्घटना के बाद वापसी कर रहे ऋषभ पंत, लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल और मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन से आगे चल रहे हैं।

संजू सैमसन को इसीलिए मिल रही तरजीह

सैमसन अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए आईपीएल 2024 रन चार्ट में 77.00 के औसत और 161.08 के स्ट्राइक रेट के साथ चार अर्धशतकों के साथ 385 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82* है।42.00 की औसत से 378 रन और चार अर्धशतकों के साथ राहुल इस सीज़न में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, हालांकि उनका स्ट्राइक रेट लगभग 144 है जो अन्य हमवतन की तुलना में काफी कम है। पंत 10 मैचों में 46.37 के औसत और 160.60 के स्ट्राइक रेट से तीन अर्द्धशतक के साथ 371 रन बनाकर छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 88* है।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article