क्रिकेट

Sachin vs Sachin: सचिन तेंदुलकर ने बाएं हाथ से की बैटिंग और बॉलिंग, VIDEO देखकर हैरान रह जाएंगे आप

Sachin vs Sachin: सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बाएं हाथ से बैटिंग और बॉलिंग करते नजर आ रहे हैं।

Image

सचिन तेंदुलकर वीडियो वायरल (साभार-Instagram)

Sachin vs Sachin: सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर डे को अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बाएं हाथ से गेंदबाजी और फिर बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा अपने अनोखे टैलेंट को दिखाया।

तेंदुलकर ने बाएं हाथ से बल्लेबाजी और गेंदबाजी शुरू करने से पहले इस वीडियो में एक संदेश दिया जिसमें उन्होंने कहा, "जो कुछ लेफ्ट है वह राइट हो सकता है और जो कुछ भी राइट है वह लेफ्ट भी हो सकता है।" इस वीडियो में फैंस सचिन बनाम सचिन की टक्कर देख सकते हैं।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article