क्रिकेट

Women Asia Cup 2026: दीप्ति शर्मा ने टी20 में रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली भारत की पहली ऑलराउंडर

Women Asia Cup 2026: भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतिहास रच दिया। वह भारत की तीसरी खिलाड़ी बन गईं हैं जिसने सबसे छोटे फॉर्मेट में यह मुकाम हासिल किया है।

Image

दीप्ति शर्मा (साभार-X)

Women Asia Cup 2026: विमेंस एशिया कप 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में उतरते ही भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने इतिहास रच दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जैसे ही प्लेइंग इलेवन की घोषणा की दीप्ति शर्मा 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने वाली भारत की पहली ऑलराउंडर बन गई। वह भारत की तीसरी और ओवरऑल 12वीं खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टी20 में यह मुकाम हासिल किया है। भारत की ओर से सर्वाधिक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच हरमनप्रीत कौर ने खेला है। हरमन ने 202 जबकि स्मृति मंधाना 171 टी20 मैच खेल चुकी हैं। 2018 में एशिया कप में डेब्यू करने वाली दीप्ति पिछले दो सीजन से इस टूर्नामेंट की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो दीप्ति भारत की सबसे सफल गेंदबाज हैं। वह अब तक इस फॉर्मेट में 168 विकेट चटका चुकी हैं। इतना ही नहीं वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दुनिया की सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने हालिया टी20 वर्ल्ड कप में झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़कर यह उपलब्धि हासिल की थी। दीप्ति के नाम 356 विकेट है। उन्होंने बेथ मूनी को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

भारत ही नहीं वर्ल्ड के टॉप-ऑलराउंडर में शुमार

दीप्ति शर्मा की गिनती भारत ही नहीं वर्ल्ड के टॉप-ऑलराउंडर में की जाती है। वह वनडे और टी20 में 150 से ज्यादा विकेट लेने वाली इकलौती गेंदबाज हैं। आईसीसी टूर्नामेंट में वह भारत की सबसे सफल गेंदबाज रही हैं। उन्होंने आईसीसी टूर्नामेंट में सर्वाधिक 61 विकेट चटकाए हैं। वह भारत की पहली ऑलराउंडर हैं जिनके नाम एक से ज्यादा फॉर्मेट में 3000 रन के अलावा 250 प्लस विकेट हैं। वर्ल्ड कप 2025 दीप्ति के लिए यादगार रहा था। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का काम किया था और एक एडिशन में 200 रन और 20 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी थी।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article