क्रिकेट

PAK vs ENG: इंग्लैंड में पाकिस्तान की बेइज्जती, 194 रन के जीत दर्ज कर सीरीज में ली अजेय बढ़त

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। पाकिस्तान के सामने 389 रन का लक्ष्य था, लेकिन मेहमान टीम 194 रन बनाकर आउट हो गई।

Image

पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड (साभार-X)

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट 194 रन से जीत लिया। चौथे दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान के सामने 389 रन का विशाल लक्ष्य रखा, लेकिन एक बार फिर पाकिस्तान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। नतीजा टीम दूसरी पारी में 194 रन बनाकर ढेर हो गई और इंग्लैंड ने यह मुकाबला 194 रन से जीत लिया। पाकिस्तान की ओर सऊद शकील ने थोड़ी लड़ाई जरूर लड़ी, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। शकील 97 रन के स्कोर पर आउट हुए। 7वें विकेट के रूप में शकील पवेलियन लौटे और अपने साथ पाकिस्तान की बची-खुची उम्मीद भी खत्म हो गई। पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। लगातार चौथी पारी में पाकिस्तान की टीम 200 रन का आंकड़ा नहीं पार कर पाई।

पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी ओली रॉबिन्सन का जादू चला। उन्होंने सर्वाधिक 4 विकेट जबकि जोश टंग ने 3 और जोफ्रा आर्चर ने 2 विकेट चटकाए। इसके साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इससे पहले पाकिस्तान के मोहम्मद अब्बास के फाइफर के कारण इंग्लैंड की दूसरी पारी केवल 208 रन बनाकर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर 180 रन की अहम बढ़त हासिल की थी।

इंग्लैंड ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 290 रन का स्कोर खड़ा किया। पहली पारी में जेमी स्मिथ ने 61 और जॉर्डन कॉक्स ने 55 रन की पारी खेली थी। उसके बाद इंग्लैंड के गेंदबाजों का जादू चला और उसने पाकिस्तान की पहली पारी को केवल 110 रन के स्कोर पर रोककर मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। पहली पारी में पाकिस्तान के 9 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए थे।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article