INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: भारत ने जीत के साथ किया एशिया कप का आगाज, थाईलैंड को 94 रन से दी पटखनी
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: भारत ने थाईलैंड को हराकर एशिया कप 2026 में जीत का खाता खोल लिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए पहले मुकाबले में उसने थाईलैंड को 94 रन से हरा दिया। भारत के 159 रन के जवाब में थाईलैंड की टीम 65 रन बनाकर ढेर हो गई।
INDW vs THAIW, लाइव स्कोर: भारत ने जीत के साथ किया एशिया कप का आगाज, थाईलैंड को 94 रन से दी पटखनी
इससे पहले शेफाली वर्मा (64 रन) के अर्धशतक की बदौलत भारत ने रविवार को यहां महिला टी20 एशिया कप ग्रुप ए मैच में थाईलैंड के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 159 रन का स्कोर खड़ा किया। शेफाली ने 36 गेंद में आठ चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने अपने 19वें टी20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक के लिए 26 गेंद का सामना किया जिसमें छह चौके और तीन छक्के जड़े थे। उनके अलावा पदार्पण करने वाली प्रतिका रावल ने 22 रन और स्मृति मंधाना ने 19 रन का योगदान दिया। थाईलैंड के लिए सुलीपोर्ण लाओमी सबसे सफल गेंदबाज रही जिन्होंने तीन विकेट झटके।
भारत की ओर से प्रतिका रावल ने अपना टी20 डेब्यू किया। भारत की ओर से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पारी की शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रन की तेजतर्रार साझेदारी की। मंधाना 19 रन बनाकर रन आउट हुईं, लेकिन शेफाली ने दूसरे छोर से लगातार तेज बल्लेबाजी करनी जारी रखी। नतीजा 26 गेंद में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से उसने अपना अर्धशतक पूरा किया। शेफाली ने दूसरे विकेट के लिए प्रतिका के साथ 53 रन की साझेदारी की।
हंड्रेड पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड
ऑनपेपर भले ही भारतीय टीम का पलड़ा भारी लग रहा है, लेकिन इस फॉर्मेट में कोई भी कभी भी किसी टीम को हरा सकता है। अब तक खेले गए 3 मुकाबलों में हंड्रेंड पर्सेंट जीत का रिकॉर्ड भारत के पक्ष में है। 2018 और 2022 में हुए मुकाबलों में भारत ने थाईलैंड को हराया था।
भारत और थाईलैंड की प्लेइंग इलेवन-
भारत प्लेइंग इलेवन- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा।।
थाईलैंड प्लेइंग इलेवन- नन्नापत कोनचारोएनकाई, नत्थाकन चन्थम, नरूमोल चाईवाई, फन्निता माया, चनिदा सुत्थिरुआंग, सुलेपॉर्न लाओमी, ओननिचा कामचोम्फू, थिपाचा पुथावोंग, सुनीदा चतुरोंगरत्तना, अपिसरा सुवानचोनराठी, चयानिसा फेंगपैन।
