क्रिकेट

CSK New Captain: रुतुराज गायकवाड़ ने बताया उन्हें कब पता चला बनेंगे CSK के कप्तान

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Mar 22, 2024, 08:29 PM IST

रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालने के बाद आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले से पहले बताया कि उन्हें कब पता चला कि उनके हाथों में आ रही है सीएसके की कमान?

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, आईपीएल 2024 (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 के उद्घाटन मुकाबले में रुतुराज ने की सीएसके की कप्तानी
  • पिछले ही सीजन मिल गए थे कप्तान बनाए जाने के हिंट
  • एक सप्ताह पहले मिली आधिकारिक तौर पर जानकारी

चेन्नई: आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच भिड़ंत के साथ हुआ। मैच में टॉस के लिए फॉफ डुप्लेसी के सामने सीएसके के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ उतरे। बतौर कप्तान पहले मुकाबले में रुतुराज टॉस जीतने में नाकाम रहे। फॉफ डुप्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पिछले सीजन धोनी ने दे दिए थे रुतुराज को संकेत

ऐसे में रवि शास्त्री ने टॉस के बाद रुतुराज से चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनने के बारे में कुछ बातें साझा कीं। रुतुराज ने कहा, टीम का कप्तान बनकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मैं धोनी भाई की जगह नहीं ले रहा हूं मैं अपनी जगह हूं। शास्त्री ने रुतुराज से पूछा कि उन्हें कब पता चला कि उनके हाथ में टीम की कमान आने वाली है। इसके जवाब में रुतुराज ने कहा, मुझे इस बारे में पिछले सप्ताह पता चला। लेकिन माही भाई ने मुझे पिछले साल ही संकेत दे दिए थे।' रुतुराज ने कहा, हमारी टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं। यह दुखद है कि डेवेन कॉन्वे और पथिराना उपलब्ध नहीं है। लेकिन इस साल हमारे साथ रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल जुड़े हैं।

चेन्नई के लिए चार खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

रुतुराज ने पहले मुकाबले की पिच को अच्छा बताते हुए कहा, ये पिच अच्छी लग रही है। पिच कड़ी है और दूसरी पारी में भी यह ऐसी ही रहेगी। पहले मुकाबले के लिए टीम का ऐलान करते हुए रुतुराज ने बताया, पहले मुकाबले के लिए चार विदेशी खिलाड़ी डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मुस्तफिजुर रहमान और महीष तीक्ष्णा। घरेलू खिलाड़ी समीर रिवजी भी आज डेब्यू कर रहे हैं। रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल और मुस्तफिजुर रहमान का भी यह सीएसके के लिए डेब्यू मैच है।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित XI (Chennai Super Kings Playing XI)

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महीश तीक्ष्णा, मुस्तफिजुर रहमान, तुषार देशपांडे।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article