क्रिकेट

Rishabh Pant Ban, IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर लग सकता है बैन!

Rishabh Pant Ban :atest News: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दमदार वापसी करने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम के फैंस के लिए एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के कप्तान ऋषभ पंत से मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में बड़ी चूक हो गई है जिसके बाद उन पर एक मैच का बैन भी लग सकता है।

Image

ऋषभ पंत पर लग सकता है बैन (फोटो- BCCI/IPL)

Rishabh Pant Ban: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 43वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 10 रनों से मात दे दी। इस मैच में टीम के कप्तान ऋषभ पंत की बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजों को ठीक से उपयोग करने और सही फील्डिंग जमाने के लिए भी हर तरफ तारीफ हुई। हालांकि पंत ने मैच के दौरान एक बड़ी चूक हो गई। जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है।

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ गेंदबाजी करते समय अपने 20 ओवर का कोटा पूरा करने में ज्यादा समय ले लिया था। जिसके चलते अब ऋषभ पंत पर आईपीएल की आचार संहिता के चलते एक मैच का बैन भी लग सकता है। अगर ऐसा होता है तो विजयी रथ पर सवार टीम के लिए ये एक बेहद बूरी खबर होगी।

क्या कहते हैं आईपीएल के नियम?

आईपीएल की आचार संहिता के मुताबिक अगर कोई भी टीम अपने 20 ओवर पूरे करने में निर्धारित समय से ज्यादा लेती है तो उसके कप्तान को सजा दी जाती है। एक सीजन में पहली बार ऐसा होने पर 12 लाख का फाइन लगता है। दूसरी बार ऐसी गलती करने पर 24 लाख का फाइन लगता है। वहीं तीसरी बार अगर ये चूक होती है तो कप्तान को एक मैच के लिए बैन कर दिया जाता है।

ऋषभ पंत पर लग सकता है बैन

ऋषभ पंत इस सीजन में पहले भी दो बार ये गलती कर चुके हैं। उन पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 12 लाख का फाइन लगा था। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के लिए 24 लाख का फाइन लगा था। ऐसे में अगर उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी स्लो ओवर रेट के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है तो उन पर 30 लाख का जुर्माना तो लगेगा ही साथ ही एक मैच का बैन भी लग जाएगा। ऐसे में पंत केकेआर के खिलाफ 29 अप्रेल को खेला जाने वाला मैच मिस कर सकते हैं।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article