क्रिकेट

ऋषभ पंत ने मुंबई के खिलाफ फैन्स को दिलाई एमएस धोनी की याद, जड़ा शानदार हैलीकॉप्टर शॉट[VIDEO]

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने शनिवार को अपने घरेलू मैदान पर नुवान तुषारा के खिलाफ शानदार हैलीकॉप्टर शॉट जड़कर फैन्स को एमएस धोनी की याद दिला दी।

Image

ऋषभ पंत(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • पंत ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेली 19 गेंद में 29 रन की पारी
  • तुषारा की गेंद पर जड़ा शानदार हैलीकॉप्टर शॉट
  • दिल्ली के प्रशंसकों को दिलाई एमएस धोनी की याद

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 19 गेंद में 29 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान पंत ने 2 चौके और 2 शानदार छक्के जड़े। 127 के स्कोर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने साई होप और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए टीम को 18 ओवर में 235 रन के स्कोर तक पहुंचा दिया था। लेकिन 19वें ओवर की पहली गेंद पर एक और बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में ल्यूक वुड की गेंद पर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए।

पंत ने हैलीकॉप्टर शॉट पर जड़ा छक्का

अपनी आतिशी पारी के दौरान ऋषभ पंत ने मैदान पर आए प्रशंसकों को एमएस धोनी की याद दिला दी। धोनी मौजूदा सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेलते शायद ही नजर आएं। दिल्ली और चेन्नई के बीच विशाखापट्टनम में मैच खेला जा चुका है। ऐसे में पंत ने पारी के 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नुवान तुषारा की गेंद को मिड विकेट की दिशा में छक्के के लिए भेज दिया। पंत ने छक्का धोनी के हैलीकॉप्टर शॉट का इस्तेमाल करते हुए जड़ा। पंत का ये शॉट देखकर श्रीलंकाई पेसर तुषारा भौचक्के रह गए।

आईपीएल 2024 में धमाल मचा रहे हैं पंत

ऋषभ पंत का बल्ला आईपीएल 2024 में जमकर चला है। चोट से उबरकर उन्होंने शानदार वापसी की है। मुंबई के खिलाफ आतिशी पारी खेलने के बाद आईपीएल के 17वें सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। पंत के खाते में 10 मैच की 10 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 371 रन दर्ज हो गए हैं। ये रन उन्होंने 46.37 के औसत और 160.60 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। उनसे आगे केवल विराट कोहली हैं जिन्होंने 430 रन 9 मैच में बनाए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article