क्रिकेट

IPL 2025: रिकी पॉन्टिंग ने बताया किन खिलाड़ी को करना चाहते थे पंजाब किंग्स की टीम में शामिल

पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने बताया है कि वो इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन के लिए अपनी टीम में इन तीन खिलाड़ियों को शामिल करना चाहते थे और वो अपने प्रयास में सफल रहे।

Image

रिकी पॉन्टिंग(साभार DC)

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग ने खुलासा किया है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेगा नीलामी में श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को पंजाब किंग्स में शामिल करना चाहते थे क्योंकि मुख्य कोच पहले खिताब की तलाश में टीम को तैयार करना चाहते थे। कोलकाता नाइट राइडर्स के आईपीएल विजेता कप्तान श्रेयस अय्यर को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में हासिल किया जिससे वह नीलामी में बिकने वाले दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जबकि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा गया जिससे वह टूर्नामेंट के सबसे महंगे स्पिनर बन गए।

किसी भी कीमत पर इन तीन खिलाड़ियों को लाना चाहता था टीम में

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप हाल में चहल को पछाड़कर भारत के सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन करने के लिए अपने आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल किया, इससे वह आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय तेज गेंदबाज रहे। पॉन्टिंग ने ‘द हॉवी गेम्स’ पॉडकास्ट में अपनी रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा,'तीन खिलाड़ी थे जिन्हें मैं लाना चाहता था। इनमें से एक खिलाड़ी अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स के साथ तीन या चार साल से है।'

उन्होंने कहा,'मैं एक ऐसे कप्तान को भी लाना चाहता था जिसके साथ मैंने पहले काम किया हो और जिसे काफी सफलता मिली हो। इसलिए हमने श्रेयस अय्यर को चुना। मैं युजी को भी लाना चाहता था। इसलिए हमारे पास जो भारतीय खिलाड़ी हैं वे परफेक्ट हैं।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article