शहर

'12,000 करोड़ रुपये दो या शिक्षा विभाग छोड़ो', अब BJP ने कांग्रेस के सीएम से मांगा इस्तीफा

Telangana Politics: तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से मांग की है कि यदि वे विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस प्रतिपूर्ति योजना का 12,000 करोड़ रुपये का बकाया नहीं चुका सकते, तो उन्हें शिक्षा विभाग छोड़ देना चाहिए।

Image

बीजेपी का रेवंत रेड्डी सरकार पर बड़ा हमला (X/@N_RamchanderRao)

Telangana Politics: नीट पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर आंदोलन के बाद देश के पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद प्रधान (Dharmendra Pradhan resignation) ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद छात्रों का आंदोलन खत्म हुआ। अब तेलंगाना की राजनीति में राज्य सरकार की ट्यूशन फीस प्रतिपूर्ति योजना को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी (Revanth Reddy) पर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस सरकार इस योजना के तहत बकाया 12,000 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं कर सकती, तो मुख्यमंत्री को शिक्षा विभाग का प्रभार छोड़ देना चाहिए।

संवाददाताओं से बातचीत करते हुए राव ने मुख्यमंत्री द्वारा हाल ही में नीट (NEET) प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर हैदराबाद में निकाली गई रैली पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि राज्य के लगभग 20 लाख छात्रों का भविष्य इस योजना पर निर्भर है। फीस का भुगतान न होने के कारण कॉलेज और शिक्षण संस्थान छात्रों के डिग्री प्रमाणपत्र रोक रहे हैं, जिससे युवाओं को आगे की पढ़ाई और नौकरियों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री को दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय अपने बकाये और बेरोजगारी भत्ते से जुड़े अधूरे वादों की नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही इस बकाये का निपटारा नहीं किया, तो उसे युवाओं और आम जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में नीट परीक्षा को लेकर हुए प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए राव ने यह आशंका जताई कि इसके पीछे देश को अस्थिर करने वाली विदेशी शक्तियों का हाथ हो सकता है।

दूसरी ओर, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर हैदराबाद के वीरुला सैनिक स्मारक पहुंचे राव ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए युवाओं के भीतर देशभक्ति का जज्बा होना बेहद जरूरी है और कारगिल दिवस हमें यही प्रेरणा देता है।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article