शहर

सावन में शिवभक्तों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, कांवड़ यात्रा के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें; हर वक्त एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

सावन 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है, जिसके साथ ही लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलेंगे। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में अतिरिक्त बसों के संचालन और 24 घंटे कंट्रोल रूम की व्यवस्था का फैसला लिया गया है।

Image

कांवड़ियों के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल

Photo : PTI

Kanwar Yatra 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में सावन (श्रावण) महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 (गुरुवार) से हो रही है और इसका समापन 28 अगस्त 2026 (शुक्रवार) को होगा। इस दौरान भोलेनाथ के लाखों-करोड़ों भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बड़ी पहल करते हुए यह ऐलान किया है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त बस चलाने और यात्रा की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम संचालित करने का फैसला लिया है। यह जानकारी रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में दी गई।

अतिरिक्त बसों का संचालन

बयान के अनुसार, सरकार ने 30 जुलाई से शुरू होने वाली श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें कहा गया कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। साथ ही यात्रा की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर सिंह ने निगम की बसों के सुरक्षित संचालन और यात्रियों की सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि हर क्षेत्रीय मुख्यालय पर चौबीसों घंटे संचालित होने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। यह कक्ष कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर उसके समापन तक लगातार कार्य करेगा और सभी गतिविधियों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि हरिद्वार जाने वाले कांवड़ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।

प्रमुख मार्गों पर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी

इसके अलावा लखनऊ, अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे प्रमुख मार्गों पर भी जरूरत के अनुसार अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को कांवड़ यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि निगम की बसों के कारण किसी भी स्थिति में कांवड़ यात्रा बाधित न हो तथा बसों का संचालन केवल जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों पर ही किया जाए।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सावन में शिवभक्तों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, कांवड़ यात्रा के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें; हर वक्त एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

सावन में शिवभक्तों के लिए योगी सरकार की बड़ी सौगात, कांवड़ यात्रा के लिए दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें; हर वक्त एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

Kal Ka Mausam: उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मानसून दिखाएगा दम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; तेज हवाएं भी बढ़ाएंगी मुश्किलें

Kal Ka Mausam: उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक मानसून दिखाएगा दम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; तेज हवाएं भी बढ़ाएंगी मुश्किलें

मोगा को मिला 120 बेड का अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, सीएम भगवंत मान ने किया उद्घाटन

मोगा को मिला 120 बेड का अत्याधुनिक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, सीएम भगवंत मान ने किया उद्घाटन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता बनीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग में भी हुई नई नियुक्ति

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लता गुप्ता बनीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष, अल्पसंख्यक आयोग में भी हुई नई नियुक्ति

आगरा में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, दुर्घटना में शिक्षकों को 1.5 करोड़ की मदद, बोले- 'विकास से चिढ़ने वाले समाज में फैला रहे हैं जहर'

आगरा में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, दुर्घटना में शिक्षकों को 1.5 करोड़ की मदद, बोले- 'विकास से चिढ़ने वाले समाज में फैला रहे हैं जहर'