IND vs ZIM, लाइव स्कोर: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया दो बदलाव के साथ उतरी है। प्रिंस यादव और शिवम दुबे आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। शुरुआती दो मैच जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है और अब उसके पास सूपड़ा साफ करने का सुनहरा मौका है। दो मैच में दो खिलाड़ी भारत की ओर से डेब्यू कर चुके हैं। पहले मुकाबले में अशोक शर्मा और दूसरे मुकाबले में यश ठाकुर डेब्यू कर चुके हैं। टीम इंडिया आज के मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में बदलाव के साथ उतरेगी। दूसरे मुकाबले में प्रिंस यादव चोट के कारण बाहर हो गए थे और तीसरे मुकाबले में वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं रहेंगे। प्रिंस यादव की जगह अशोक शर्मा को खेलने का मौका मिल सकता है। अशोक शर्मा पहले मुकाबले में विकेटलेस रहे थे।
हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी
हेड टू हेड की बात करें तो अब तक खेले गए 15 मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। 15 में से 12 मैच टीम इंडिया के नाम रहा है जबकि केवल 3 मुकाबला जिम्बाब्वे के नाम रहा है।आज के मैच में भारत की प्लेइंग इलेवन-
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, बेन करन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रायन बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ब्लेसिंग मुजाराबानी।
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, रवि बिश्नोई, अशोक शर्मा, यश ठाकुर, मयंक यादव
