क्रिकेट

वॉर्म-अप मैच में दिखा आरसीबी के बल्लेबाजों का तूफान, 5 बल्लेबाजों ने जड़ दिए अर्धशतक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने वॉर्म-अप मैच में दिखा दिया कि वह ट्रॉफी डिफेंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले सीजन 17 साल के इंतजार के बाद आरसीबी ने रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली ट्रॉफी उठाई थी और अब बारी उसे डिफेंड करने की है।

Image

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु वॉर्म-अप मैच (साभार-X)

डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अपने पहले वार्म-अप मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली, जिन्होंने केवल 37 गेंदों में 81 रन बना डाले। जितेश के अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने भी 25 गेंदों में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस टीम के सबसे बड़े स्टार विराट ने भी 12 गेंद में 29 रन की छोटी लेकिन तेज पारी खेली। 28 मार्च को ओपनिंग मैच से पहले आरसीबी की बल्लेबाजी एकदम फॉर्म में नजर आई। आईपीएल 2026 के पहले दिन आरसीबी को हैदराबाद के खिलाफ घर पर अपना पहला मैच खेलना है। आरसीबी की ओर से 4 बल्लेबाज जितेश शर्मा, रजत पाटीदार, देवदत्त पडिक्कल और क्रुणाल पांड्या ने अर्धशतकीय पारी खेली।

वॉर्म-अप मैच में स्क्वॉड को दो खेमों में बांटा गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश अय्यर की अगुवाई वाली टीम ने 234 रन बनाए, जिसमें जितेश (37 गेंदों में 81 रन), टिम डेविड (14 गेंदों में 36 रन), अय्यर (16 गेंदों में 30 रन) और विराट (12 गेंदों में 29 रन) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, क्रुणाल की अगुवाई वाली दूसरी टीम ने अपने 20 ओवरों में 247 रन बनाए, जिसमें रजत (25 गेंदों में 74 रन), पडिक्कल (33 गेंदों में 63 रन) और क्रुणाल (33 गेंदों में 58 रन) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

मैच के बाद ऑलराउंडर क्रुणाल ने कहा, "विराट ने आज जो शॉट खेले, वे कमाल के थे। वह अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, जो हमारे लिए एक अच्छा संकेत है।आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने जितेश और रजत की बैटिंग की तारीफ की। उन्होंने बताया कि गेंदबाजी में अभिनंदन सिंह, रसिख डार और विक्की ओस्तवाल जैसे युवा खिलाड़ियों अच्छा प्रदर्शन किया। एंडी फ्लावर ने कहा 'आज का मुख्य आकर्षण जितेश शर्मा की बल्लेबाजी थी, जिन्होंने 35 गेंद में 81 रन की पारी खेली। अभिनंदन ने गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया, रसिख ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। इससे पहले हुए पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान भी विराट कोहली ने सभी खिलाड़ियों को मोटिवेट किया था। उन्होंने कहा था कि अब यहां से हमें एक सेशन भी खाली नहीं जाने देना है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article