क्रिकेट

ACC Men's Asia Cup Rising Stars 2026: इंडिया-ए ने नेपाल को 306 रन से रौंदकर की इमर्जिंग एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत

तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम ने नेपाल को अपने पहले मुकाबले में 306 रन के बड़े अंतर से रौंदकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है।

Image

इंडिया ए क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI X)

दोहा: तिलक वर्मा की कप्तानी वाली इंडिया-ए टीम ने नेपाल को अपने पहले मुकाबले में 306 रन के बड़े अंतर से रौंदकर एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में धमाकेदार शुरुआत की है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के 333 रन का स्कोर तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र की शतकीय पारी की बदौलत खड़ा किया था। इसके बाद प्रिंस यादव और हर्षित राणा ने अपनी तेज रफ्तार गेंदबाजी से कहर बरपाते हुए नेपाल की टीम 11.3 ओवर में 26 रन पर ढेर कर दिया और 306 रन के बड़े अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। नेपाल के लिए पवन शर्राफ और राशिद खान ने सबसे ज्यादा 6-6 रन का योगदान दिया। नेपाल का कोई भी बल्लेबाज दो अंक के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। प्रिंस यादव ने 5 ओवर में 6 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं हर्षित राणा ने 16 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। वहीं शाहबाज अहमद ने एक विकेट झटका।

नेपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा छठे ओवर की पहली गेंद पर नंदन यादव का शिकार बने। इसके बाद आयुष बदोनी 2 रन बनाकर राजबंशी की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी पिच पर पैर जमाने के बाद सर्राफ की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 26(32) रन बनाए। 42 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद कप्तान तिलक वर्मा और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने मोर्चा संभाला। दोनों ने इसके बाद चौथे विकेट के लिए 200 रन की साझेदारी हुई। कुमार कुशाग्र ने 93 गेंद में 8 चौके और 4 छक्के की मदद से अपना तीसरा लिस्ट ए शतक पूरा किया। कुशाग्र 117 पन बनाकर राजबंशी की गेंद पर बोल्ड हो गए तब तक भारतीय टीम 248 रन के सुरक्षित स्कोर तक पहुंच चुकी थी।

(डेवलपिंग स्टोरी)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article