Who Won the toss today RCB vs PBKS IPL 2025 Today Match Toss Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की टक्कर पंजाब किंग्स (PBKS) से हो रही है। इस खिताबी मुकाबले का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में किया जा रहा है। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के पास है। वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभाल रहे हैं। ये मैच दोनों ही टीमों के लिए खास होने वाला है। इसे जो भी टीम जीतेगी वो 18 साल का सूखा खत्म कर देगी। हालांकि इस मैच पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। अहमदाबाद का मौसम (Ahmedabad Weather Today) बारिश को संकेत दे रहा है। इस मैच में ऐसे में टॉस खास भूमिका निभा सकता है और टॉस जीतने वाली टीम मैच को अपने हिसाब से कंट्रोल करना चाहेगी। आइए जानते हैं कि सिक्का किसके पक्ष में गिरा है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू बनाम पंजाब किंग्स के बीच आज के आईपीएल फाइनल की पिच रिपोर्ट (RCB vs PBKS IPL Final Pitch Report)
आज बेंगलुरू और पंजाब की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा। दुनिया के इस सबसे बड़े क्रिकेट मैदान की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों को फायदा पहुंचाती आई है। हालांकि यहां पर स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों ने भी कई मौकों पर अहम भूमिका निभाई है। लेकिन ये साफ है कि इस पिच पर बल्लेबाज रनों का अंबार लगा सकते हैं। अब तक आईपीएल 2025 में अहमदाबाद के मैदान पर 8 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से सिर्फ दो ही पारियां ऐसी थीं जिसमें गेंदबाजों ने विरोधी टीम को ऑल-आउट करने में सफलता हासिल की।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
रॉयल चैंलजर्स बेंगलुरू की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड।
पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की आईपीएल 2025 में टीमें (Punjab Kings and Royal Challengers Bengaluru IPL 2025 Squads)
पंजाब किंग्स आईपीएल टीमः श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत बरार, विजयकुमार विशक, कुलदीप सेन, प्रियांश आर्य, आरोन हार्डी, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर पन्नू, यश ठाकुर और जोश इंग्लिस।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू आईपीएल टीमः जितेश शर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार, विराट कोहली, यश दयाल, जोश हेजलवुड, टिम सीफर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार, सुयश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, मनोज भंडागे, देवदत्त पडिक्कल और नुवान तुषारा।
आरसीबी बनाम पीबीकेएस टॉस का समय (RCB vs PBKS Toss Time)
आरसीबी बनाम पीबीकेएस के बीच आज के मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।
आरसीबी बनाम पीबीकेएस टॉस की जगह (RCB vs PBKS Toss Venue)
आरसीबी बनाम पीबीकेएस के बीच आईपीएल फाइनल आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आरसीबी बनाम पीबीकेएस आज का टॉस किसने जीता (RCB vs PBKS Toss Win Today)
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
