क्रिकेट

RCB New Captain Announcement: आईपीएल 2025 में नए कप्तान के साथ उतरेगी आरसीबी, इनके नाम पर लगी मुहर

IPL 2025, RCB New Captain Announcement: रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर की टीम आईपीएल के नए सीजन में नए कप्तान के साथ दम दिखाने उतरेगी। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने गुरुवार को टीम के नए कप्तान के नाम का ऐलान किया।

Image

आईपीएल 2025 में नए कप्तान के साथ उतरेगी आरसीबी। (फोटो- IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आरसीबी के नए कप्तान के नाम पर लगी मुहर
  • आईपीएल के नए सीजन में नए कप्तान के साथ उतरेगी टीम
  • रजत पाटीदार संभालेंगे टीम की कमान

IPL 2025, RCB New Captain Announcement: आईपीएल के नए सीजन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। चैम्पियंस ट्रॉफी के रोमांच के बाद फटाफट क्रिकेट यानी आईपीएल 2025 का रोमांच शुरू होगा। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लोर ने गुरुवार को अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान किया। फ्रेंचाइजी ने 31 साल के रजत पाटीदार के नाम पर मुहर लगाई। वे टीम के आठवें कप्तान हैं। पिछले सीजन में आरसीबी की टीम फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी में उतरी थी और उन्होंने टीम को नॉकआउट तक पहुंचाया था। हालांकि, वे इस बार टीम के साथ नहीं हैं। आरसीबी अभी तक चैम्पियन नहीं बन पाई है।

ये संभाल चुके हैं कप्तानी (RCB All Captain)

आईपीएल में आरसीबी की कमान सात खिलाड़ी संभाल चुके हैं। टीम के पहले कप्तान राहुल द्रविड़ थे। उन्होंने 2008 में 14 मैचों में कप्तानी की थी। इसी टीम के तरह दूसरे कप्तान कविन पीटरसन थे, उन्होंने सिर्फ 6 मैचों में कप्तानी की है। अनिल कुंबले तीसरे कप्न्तान थे, उन्होंने 2009 से 2010 के बीच 35 मैचों में कप्तानी की है। डेनियल विटोरी चौथे कप्तान थे। उन्होंने 2011-2012 के बीच 28 मैचों में कप्तानी थी। विराट कोहली पांचवें कप्तान थे। उन्होंने 2011 से 2023के बीच 143 मैचों में कप्तानी की है। शेन वॉटसन छठवें कप्तान थे। उन्होंने 2017 में 3 मैचों में कप्तानी की। फाफ डु प्लेसिस सातवें कप्तान हैं। उन्होंने 2022 से 2024 तक 42 मैचों में कप्तानी की है।

IPL 2024 में आरसीबी का रहा शानदार प्रदर्शन (RCB Performance in IPL 2024)

आरसीबी का आईपीएल 2024 का सीजन काफी शानदार रहा था। टीम नॉकआउट में पहुंची थी, लेकिन आरसीबी को एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। वहीं, लीग मुकाबले की बात करें तो आरसीबी को 14 मैचों में से 7 मुकाबले में जीत मिली और इतने ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। टीम 14 अंक के साथ पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर रही थी।

आरसीबी ने इनको किया था रिटेन (RCB retained players)

आरसीबी फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ियों को रिटेन किया था। इसमें विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल का नाम शामिल था। फ्रेंचाइजी विराट कोहली को 21 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। इसी तरह रजत पाटीदार को 11 करोड़ रुपए में और यश दयाल को 5 करोड़ रुपए में रिटेन किया था।

आरसीबी का स्क्वॉड (RCB Squad)

विराट कोहली, भुवनेश्वर कुमार, क्रुणाल पंड्या, रजत पाटीदार, यश दयाल, लियाम लिविंगस्टोन, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख डार, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक छिकारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, मोहित राठी और सुयश शर्मा।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article