क्रिकेट

RCB IPL Team 2024 Players List LIVE: IPL नीलामी से पहले बैंगलोर ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन और किनको रिलीज, यहां देखिए लिस्ट

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Dec 21, 2023, 01:47 PM IST

RCB IPL Team 2024 Players List, Royal Challengers Bangalore Team Players List, Squad 2024 LIVE Updates: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी से पहले टीम ने कई खिलाड़ियों को रिटेन किया यानी बरकरार रखा, जबकि कुछ को रिलीज कर दिया। आइए जानते हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी नीलामी 2024 लाइव) की पूरी रिटेन (बरकरार रखे गए) और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट कैसी है।

Image

आरसीबी के रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2024 (इंडियन प्रीमियर लीग)
  • रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किन खिलाड़ियों को रिटेन किया
  • किन खिलाड़ियों को आऱसीबी ने किया है रिलीज

RCB IPL Team 2024 Players List, Royal Challengers Bangalore Team Players List, Squad 2024 LIVE: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर (मंगलवार) को दुबई में आयोजित होनी है। इस मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने उन खिलाड़ियों के नाम सौंप दिए हैं जिन्हें वे अपनी टीम में बरकरार रखना चाहते हैं (रिटेन) या वो अब उन्हें अपने साथ नहीं रखना चाहते (रिलीज)। फाफ डुप्लेसिस की कप्तानी और विराट कोहली (Virat Kohli) जैसे दिग्गजों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम (आरसीबी) ने भी अपनी रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी की हुई है। आइए जानते हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों को रिलीज किया है और किनको खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस बार 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि रिटेन लिस्ट में खिलाड़ियों की संख्या 19 हो गई है क्योंकि दो खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो कि दूसरी टीम से ट्रेड होकर आए हैं। ये खिलाड़ी हैं कैमरन ग्रीन जो मुंबई इंडियंस से ट्रेड किए गए हैं जबकि दूसरे खिलाड़ी हैं मयंक डागर जो सनराइजर्स हैदराबाद से ट्रेड किए गए हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट (RCB Retained Players List 2024)

नाम रोल मूल्य (रुपये में)
फाफ डुप्लेसिसबल्लेबाज7 करोड़
विराट कोहलीबल्लेबाज15 करोड़
रजत पाटीदारबल्लेबाज20 लाख
ग्लेन मैक्सवेलऑलराउंडर11 करोड़
अनुज रावतबल्लेबाज3.4 करोड़
दिनेश कार्तिकविकेटकीपर बल्लेबाज5.5 करोड़
सुयश प्रभुदेसाईबल्लेबाज30 लाख
विल जैक्सबल्लेबाज3.2 करोड़
महिपाल लोमरोर बल्लेबाज95 लाख
कर्ण शर्मागेंदबाज50 लाख
मनोज भंदागेऑलराउंडर20 लाख
वी विजयकुमारगेंदबाज20 लाख
आकाशदीपगेंदबाज20 लाख
मोहम्मद सिराजगेंदबाज7 करोड़
रीस टॉप्लीगेंदबाज1.9 करोड़
हिमांशु शर्मागेंदबाज20 लाख
राजन कुमारगेंदबाज20 लाख

CSK Team IPL 2024 Retained and Released Full Players List

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट (RCB Released Players List 2024)

खिलाड़ी का नाम मूल्य (रुपये में)
वानिंदु हसरंगा10.75 करोड़
हर्षल पटेल10.75 करोड़
जोश हेजलवुड7.75 करोड़
फिन एलेन80 लाख
माइकल ब्रेसवेल1 करोड़
डेविड विली2 करोड़
वेन पर्नेल75 लाख
सोनू यादव20 लाख
अवियाश सिंह60 लाख
शादाब अहमद2.4 करोड़
सिद्धार्थ कौल75 लाख
केदार जाधव1 करोड़
DC Team IPL 2024 Retained and Released Full Players List

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार देश के बाहर दुबई में होने जा रही है। 19 दिसंबर को जब ये नीलामी शुरू होगी तो 333 खिलाड़ियों में से तकरीबन 77 खिलाड़ियों की खरीदारी होगी, क्योंकि फिलहाल उतने ही स्लॉट खाली हैं।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article