GT Full Squad 2026, Gujarat Titans Players List (आईपीएल गुजरात टाइटन्स): अपने पहले ही सीजन में आईपीएल चैंपियन बनने वाली गुजरात टाइटंस की टीम इस लीग की सबसे कंसिटटेंट टीमों में से एक रही है। साल 2024 के सीजन को छोड़ दें तो पहले दो सीजन में फाइनल खेलने वाली इस टीम ने 2025 में भी तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। इस बार टीम ऑक्शन में अपने 5 स्लॉट को भरने उतरी जिसमें 4 खिलाड़ी ओवरसीज शामिल थे। गुजरात के पर्स में इस डिमांड को पूरा करने के लिए 12.9 करोड़ रुपये थे और उसने 25 खिलाड़ियों का स्क्वॉड पूरा किया। गुजरात ने 2 अनकैप्ड खिलाड़ी और 3 कैप्ड खिलाड़ी को अपना बनाया। गुजरात की सबसे बड़ी बोली जेसन होल्डर के रुप में लगी। होल्डर को उन्होंने 7 करोड़ रुपये में खरीदा।
अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए इस टीम ने इस बार केवल 6 खिलाड़ियों को ही रिलीज किया था, जिसमें 2 विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में मोहम्मद शमी सबसे बड़ा नाम था, जिसे इस टीम ने ट्रेड किया था।
गुजरात टाइटंस ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन (GT Retain Player List)
शुभमन गिल, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, कुमार कुशाग्र, अनुज रावज, जोस बटलर, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, जयंत यादव, निशांत सिंधु, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, अरशद खान, ईशांत शर्मा, मानव सुथार।
गुजरात ने इन खिलाड़ियों को किया था रिलीज (Gujarat Titans Release Player List)
करीम जन्नत, गेराल्ड कोएत्जी, महिपाल लोमरोर, कुलवंत खजरोलिया, शेरफेन रदरफोर्ड (ट्रेड)
| खिलाड़ी | रोल | बेस प्राइस | कीमत |
| राशिद खान | गेंदबाज | 18 करोड़ | |
| शुभमन गिल | बल्लेबाज | 16.5 | |
| जोस बटलर | विकेटकीपर बल्लेबाज | 2 करोड़ | 15.75 |
| मोहम्मद सिराज | गेंदबाज | 2 करोड़ | 12.25 |
| कगिसो रबाडा | गेंदबाज | 2 करोड़ | 10.75 |
| प्रसिद्ध कृष्णा | गेंदबाज | 2 करोड़ | 9.5 करोड़ |
| साई सुदर्शन | ऑलराउंडर | 8.5 करोड़ | |
| शाहरुख खान | ऑलराउंडर | 4 करोड़ | |
| राहुल तेवतिया | ऑलराउंडर | 4 करोड़ | |
| वाशिंगटन सुंदर | ऑलराउंडर | 2 करोड़ | 3.2 करोड़ |
| साई किशोर | ऑलराउंडर | 75 लाख | 2 करोड़ |
| ग्लेन फिलिप्स | बल्लेबाज | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| गुरनुर ब्रार | गेंदबाज | 30 लाख | 1.3 करोड़ |
| अरशद खान | ऑलराउंडर | 30 लाख | 1.3 करोड़ |
| जयंत यादव | ऑलराउंडर | 75 लाख | 75 लाख |
| इशांत शर्मा | गेंदबाज | 75 लाख | 75 लाख |
| कुमार कशाग्र | विकेटकीपर बल्लेबाज | 30 लाख | 65 लाख |
| निशांत संधु | 30 लाख | 30 लाख | |
| मानव सुथार | गेंदबाज | 30 लाख | 30 लाख |
| अनुज रावत | बल्लेबाज | 30 लाख | 30 लाख |
| अशोक शर्मा | गेंदबाज | 30 लाख | 90 लाख |
| जेसन होल्डर | ऑलराउंडर | 2 करोड़ | 7 करोड़ |
| टॉम बेंटेन | 2 करोड़ | 2 करोड़ | |
| ल्यूक वुड | 75 लाख | 75 लाख | |
| पृथ्वी राज यारा | 30 लाख | 30 लाख |
IPL 2025 में गुजरात का प्रदर्शन
आईपीएल 2025 में ऑरेंज कैप और पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों के पास थी। इसके बावजूद टीम एलिमिनेटर में हारकर बाहर हो गई थी। 14 मैच में 9 मुकाबला जीतकर टीम तीसरे नंबर पर रही थी। 5 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।
गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड (Gujarat Titans Full Squad)
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ईशांत शर्मा, गुरनूर सिंह ब्रार, राशिद खान।
