क्रिकेट

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026, सीएसके चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल फुल स्क्वाड: नीलामी के बाद अब ऐसी चेन्नई सुपर किंग्स की नई टीम, CSK के हुए अकील हुसैन, प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा

CSK Full Squad 2026, Chennai Super Kings Players List, TATA IPL Auction (आईपीएल नीलामी 2026): चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 दिसंबर को अबुधाबी में हुई नीलामी में अपनी टीम में जानिए किन खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है। जानिए नीलामी के बाद अब कैसी है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम?

IPL 2026 Chennai Super Kings Full Squad

आईपीएल 2026 चेन्नई सुपर किंग्स फुल स्क्वॉड (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

Chennai Super Kings Full Squad IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए अबुधाबी में मंगलवार 16 दिसंबर, 2025 को हुई नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर शानदार अंदाज में खरीदारी करते हुए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। पिछले सीजन अंक तालिका में दसवें पायदान पर रही चेन्नई सुपर किंग्स ने नीलामी से पहले अपनी टीम में कई बड़े बदलाव किए। रिटेंशन के ऐलान से पहले चेन्नई ने ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को अपनी टीम में 18 करोड़ रुपये में शामिल किया। इसके बदले रवींद्र जडेजा(14 करोड़ रुपये) और ऑलराउंडर सैम कुरेन(2.4 करोड़ रुपये) को राजस्थान को सौंपना पड़ा। इसके बाद सीएसके ने कीवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे, ऑलराउंडर रचिन रवींद्र, श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, शेख राशिद, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी और आंद्रे सिद्धार्थ जैसे खिलाड़ियों को दल रिलीज कर दिया। इससे पहले रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया था। ऐसे में पांच बार की चैंपियन टीम 43.4 करोड़ रुपये के साथ नीलामी में उतरी। इस राशि से सीएसके को 4 विदेशी सहित कुल 9 खिलाड़ियों की खरीदारी करनी थी। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई ने किन प्लेयर्स को नीलामी में अपनी टीम में किया है शामिल? और नीलामी के बाद कैसी है चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 के लिए दल?

इन खिलाड़ियों को नीलामी में किया टीम में शामिल (CSK Purchased Players in IPL 2026 Auction)

आईपीएल 2026 की नीलामी में दूसरे सबसे मोटे पर्स के साथ उतरी चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने भारत के युवा खिलाड़ियों पर सबसे द् कैरेबियाई स्पिनर अकील हुसैन को 2 करोड़ रुपये में और यूपी के ऑलराउंडर प्रशांत वीर को 14.20 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू शॉर्ट को 1.5 करोड़ और ऑलराउंडर अमन खान को 40 लाख रुपये की कीमत पर खरीदने में सफल रही। अंतिम वक्त में सरफराज खान को सीएसके ने 75 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। लेग स्पिनर राहुल चाहर अंतिम वक्त में 5 करोड़ की कीमत पर चेन्नई में जगह हासिल करने में सफल रहे।

चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम (CSK Full Squad after IPL 2026 Auction)

क्रमांक खिलाड़ीबेस प्राइजकीमत
1रुतुराज गायकवाड़(कप्तान)-(बल्लेबाज)रिटेन्ड 18 करोड़
2एमएस धोनी-विकेटकीपररिडेन्ड04 करोड़
3आयुष म्हात्रे-बल्लेबाज30 लाख30 लाख
4डेवाल्ड ब्रेविस-बल्लेबाज (विदेशी-दक्षिण अफ्रीका)75 लाख 2.2 करोड़
5संजू सैमसन-विकेटकीपरराजस्थान रॉयल्स से हुए ट्रेड18 करोड़
6शिवम दुबे-ऑलराउंडर2 करोड़12 करोड़
7जैमी ओवरटन (विदेशी)-ऑलराउंडर (विदेशी-इंग्लैंड)1.5 करोड़1.5 करोड़
8नूर अहमद (विदेशी)-बांए हाथ का स्पिनर (विदेशी अफगानिस्तान)2 करोड़10 करोड़
9उर्विल पटेल-बल्लेबाज30 लाख30 लाख
10खलील अहमद-तेज गेंदबाज2 करोड़4.80 करोड़
11नेथन एलिस-तेज गेंदबाज-विदेशी (ऑस्ट्रेलिया)1.25 करोड़2.00 करोड़
12श्रेयस गोपाल-ऑलराउंडर30 लाख30 लाख
13मुकेश चौधरी-तेज गेंदबाज30 लाख30 लाख
14गुरजनप्रीत सिंह-तेज गेंदबाज30 लाख2.20 करोड़
15रामकृष्ण घोष-ऑलराउंडर30 लाख30 लाख
16अंशुल कंबोज-गेंदबाज30 लाख3.40 करोड़
17अकील हुसैन-स्पिनर (विदेशी)2 करोड़2 करोड़
18प्रशांत वीर-ऑलराउंडर 30 लाख 14.20 करोड़
19कार्तिक शर्मा (ऑलराउंडर)30 लाख 14.20 करोड़
20अमन खान (ऑलराउंडर)30 लाख 40 लाख
21मैथ्यू शॉर्ट-बैटर-विदेशी 1.50 करोड़1.50 करोड़
22सरफराज खान75 लाख 75 लाख
23मैट हेनरी-गेंदबाज-विदेशी 2 करोड़ 2 करोड़
24राहुल चाहर-स्पिनर1 करोड़5 करोड़
25जैक फोक्स-विदेशी75 लाख 75 लाख

चेन्नई सुपर किंग्स के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (Chennai Super Kings Retained Players list)

रुतुराज गायकवाड़(कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, संजू सैमसन (राजस्थान से हुए ट्रेड), उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जैमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, नेथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, गुरजनप्रीत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (Chennai Super Kings Released Players list IPL 2026)

डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, मथीसा पथिराना, आंद्रे सिद्दार्थ, राहुल त्रिपाठी, वंश बेदी, शेख राशिद, दीपक हुड्डा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन को किया ट्रेड, रविचंद्रन अश्विन ने लिया आईपीएल से संन्यास।

IPL 2025 में कैसा रहा था मुंबई का प्रदर्शन (Chennai Super Kings Performance in IPL 2025)

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन में खेले 14 मैच में से 4 में जीत दर्ज की और उसे 10 में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने धोनी की कप्तानी में खेलते हुए सीजन का अंत अंक तालिका में दसवें पायदान पर रहते हुए किया। रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद एमएस धोनी ने बीच सीजन कमान संभाली लेकिन वो भी टीम को वापस पटरी पर नहीं ला पाए। चेन्नई ने अपना आखिरी खिताब साल 2023 में धोनी की कप्तानी में जीता था। उसके बाद रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम अच्छा प्रदर्शन करने और प्रशंसकों की कसौटी पर खरा उतरने में नाकाम रही। साल 2024 में सीएसके पांचवें स्थान पर रही थी। पहली बार लगातार दो सीजन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल के के प्लेऑफ राउंड में पहुंचने में नाकाम रही थी।

सीएसके का आईपीएल में प्रदर्शन (Chennai Super kings performance in IPL)

चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में से एक है। चेन्नई की टीम ने आईपीएल में पांच बार खिताब अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल में साल 2008 से 2019 तक लगातार 11 बार प्लेऑफ में पहुंचने में सफल हुई। स्पॉट फिक्संग मामले की वजह से चेन्नई पर 2016 और 2017 में दो साल के लिए प्रतिबंध लगा था। इसके बाद 2018 में लीग में वापसी करते ही खिताब जीतने में सफल हुई। चेन्नई की टीम 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीतने में सफल हुई जबकि पांच बार उपविजेता (2008, 2012, 2013, 2015, 2019) में उपविजेता रही थी। पिछले पांच सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा है। टीम 2020 से 2025 के बीच दो बार चैंपियन बनी लेकिन तीन बार प्लेऑफ में भी पहुंचने में नाकाम रही।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article