KKR Full Squad 2026, Kolkata Knight Riders Players List (आईपीएल ऑक्शन न्यूज़): अबुधाबी में होने वाले आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा एक्टिव इस बार 3 बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स दिखी जो सबसे बड़े पर्स (64.3 करोड़)के साथ अपने 13 खाली स्लॉट को भरने के लिए उतरी थी। 13 में से 6 स्लॉट ओवरसीज खिलाड़ियों का था। कोलकाता को इस ऑक्शन में विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश थी जो उसने टिम सेफर्ट को खरीदकर पूरा किया। कोलकाता ने आंद्रे रसेल का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट कैमरन ग्रीन के रुप में ढूंढा। केकेआर ने ग्रीन के लिए 25 करोड़ 20 लाख रुपये निकाले। इसके अलावा केकेआर ने मथीसा पथिराना के लिए 18 करोड़ रुपये लुटाए। कोलकाता ने 5 अनकैप्ड खिलाड़ियों को खरीदा, जहां सबसे ज्यादा पैसे उसने तेजस्वी सिंह पर लुटाए।
केकेआर द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ी (Kolkata Knight Retain Player List)
अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, मनीष पांडे, रमनदीप सिंह, रिंकू सिंह, रोवमन पॉवेल, सुनील नरेन, उमरान मलिक, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।
केकेआर द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ी (KKR Released Player List)
आंद्रे रसेल, ऑनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया, लवनिथ सिसौदिया, मोइन अली, क्विंटन डि कॉक, रहमानुल्लाह गुरबाज़, स्पेंसर जॉनसन, वेंकटेश अय्यर, मयंक मार्कंडेय (मुंबई इंडियंस में ट्रेड किए गए)।
केकेआर द्वारा ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी (Kolkata Knight Riders IPL 2026 Auction Buys)-
| क्रमांक | रोल | बेस प्राइस | कीमत |
| रिंकू सिंह | बल्लेबाज | रिटेन | |
| वरुण चक्रवर्ती | स्पिन गेंदबाज | रिटेन | |
| सुनील नरेन | ऑलराउंडर | रिटेन | |
| हर्षित राणा | तेज गेंदबाज | रिटेन | |
| रमनदीप सिंह | ऑलराउंडर | रिटेन | |
| अंगकृष रघुवंशी | बल्लेबाज | 30 लाख | |
| वैभव अरोड़ा | तेज गेंदबाज | 30 लाख | |
| रोवमैन पॉवेल | बल्लेबाज | 1.5 करोड़ | |
| अजिंक्य रहाणे | बल्लेबाज | 1.5 करोड़ | |
| उमरान मलिक | तेज गेंदबाज | 75 लाख | |
| मनीष पांडे | बल्लेबाज | 75 लाख | |
| अनुकूल रॉय | ऑलराउंडर | 30 लाख | |
| लुविथ सिसोदिया | बल्लेबाज | 30 लाख | |
| मयंक मार्केंडे | गेंदबाज | 30 लाख | |
| कैमरन ग्रीन | ऑलराउंडर | 2 करोड़ | 25 करोड़ 20 लाख |
| फिन एलन | बल्लेबाज | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| मथिसा पथीराना | गेंदबाज | 2 करोड़ | 18 करोड़ |
| कार्तिक त्यागी | गेंदबाज | 30 लाख | 30 लाख |
| राहुल त्रिपाठी | बल्लेबाज | 75 लाख | 75 लाख |
| टिम सेफर्ट | विकेटकीपर | 1.5 करोड़ | 1.5 करोड़ |
| मुस्तफिजुर रहमान | गेंदबाज | 2 करोड़ | 9 करोड़ 20 लाख |
| तेजस्वी सिंह | विकेटकीपर बैटर | 30 लाख | 3 करोड़ |
| रचिन रवींद्र | ऑलराउंडर | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| दक्ष कामरा | बल्लेबाज | 30 लाख | 30 लाख |
| सार्थक रंजन | बल्लेबाज | 30 लाख | 30 लाख |
| प्रशांत सोलंकी | बल्लेबाज | 30 लाख | 30 लाख |
IPL 2025 में कैसा रहा था मुंबई का प्रदर्शन (Kolkata Knight Riders Performance in IPL 2025):
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आईपीएल 2025 में प्रदर्शन खराब रहा था। साल 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरी केकेआर को आठवें पायदान से संतोष करना पड़ा। नए कप्तान के साथ मैदान में उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को 14 मैच में से 5 में जीत मिली और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा। जबकि दो मैच का कोई परिणाम नहीं निकला। 12 अंक और -0.305 के नेट रन रेट के साथ केकेआर आठवें स्थान पर रही। ऐसे में नए सीजन में नए कॉम्बिनेशन के साथ केकेआर मैदान पर उतरना चाहती है। टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी नए सीजन के लिए बड़ा बदलाव किया है। अभिषेक नायर को टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान शेन वॉटसन टीम के साथ सहायक कोच के रूप में जुड़े हैं।
