क्रिकेट

टाटा आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 , एसआरएच (SRH) सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल फुल स्क्वाड: आईपीएल 2026 नीलामी के बाद ऐसा है हैदराबाद का दमदार स्क्वॉड

आईपीएल ऑक्शन, SRH Full Squad IPL 2026, Sunrisers Hyderabad Released, Retained, Target, Trade and Purchased Players List, IPL Mini Auction (आईपीएल नीलामी न्यूज): इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का ऑक्शन समाप्त हो गया है। इसमें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने एक दमदार स्क्वॉड तैयार किया है। आइए जानते हैं टीम में कौन कौन से खिलाड़ी मौजूद हैं।

SRH IPL 2026 Full Squad.

सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2026 पूरा स्क्वॉड

SRH Full Squad 2026, Sunrisers Hyderabad Players List (आईपीएल ऑक्शन): इंडियन प्रीमियर लीग एक और धमाकेदार सीजन के लिए तैयार है। इसके 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन समाप्त हो गया है। इसमें कई टीमों ने करोड़ों की बोली लगाई है। इसमें आईपीएल 2016 की चैंपियन टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदा है। हैदराबाद की टीम इस ऑक्शन में 25.5 करोड़ के बड़े पर्स के साथ उतरी थी और उन्होंने इसका अच्छा उपयोग किया है। फ्रेंचाइजी ने आईपीएल ऑक्शन से पहले हेनरिक क्लासेन को रिटेन किया था, जो उनकी सबसे महंगी और सबसे असरदार हालिया साइनिंग हैं, जिससे SRH की बैटिंग योजनाओं में उनकी अहम भूमिका की पुष्टि होती है। जिन खिलाड़ियों को टीम से निकाला गया है, उनमें लेग स्पिनर एडम ज़म्पा और राहुल चाहर के साथ-साथ साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर वियान मुल्डर शामिल हैं। भारतीय मिडिल-ऑर्डर बल्लेबाज अभिनव मनोहर, जिन्हें IPL 2025 में कम खेलने का मौका मिला था, उन्हें भी रिलीज़ कर दिया गया है। ऐसे में उनके पास अच्छा पर्स मौजूद था। ऐसे में आइए जानते हैं हैदराबाद ने किन प्लेयर्स को नीलामी में अपनी टीम में किया है शामिल? और नीलामी के बाद कैसी है सनराइजर्स हैदराबाद की आईपीएल 2026 के लिए दल?

इन खिलाड़ियों को नीलामी में किया टीम में शामिल (SRH Purchased Players in IPL 2026 Auction)

आईपीएल 2026 की नीलामी में तीसरे सबसे मोटे पर्स के साथ उतरी सनराइजर्स हैदराबाद(एसआरएच) इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही। लियाम लिविंगस्टोन को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस के मुकाबले 13 करोड़ रुपये में खरीदा गया, जबकि शिवम मावी अपने बेस प्राइस 75 लाख रुपये पर बिके। दूसरी ओर, अनकैप्ड खिलाड़ियों में जैक एडवर्ड्स ने बेस प्राइस 50 लाख रुपये के मुकाबले 3 करोड़ रुपये हासिल किए, और सलिल अरोड़ा को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के विरुद्ध 1.50 करोड़ रुपये मिले। कई अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये पर खरीदा गया, जिनमें क्रेन्स फुलेत्रा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तरमाले, साकिब हुसैन, और शिवांग कुमार शामिल हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम (SRH Full Squad after IPL 2026 Auction)

क्रमांकखिलाड़ीबेस प्राइजकीमत
1.हेनरी क्लासेनरिटेन23 करोड़
2.पैट कमिंस (कप्तान)रिटेन18 करोड़
3.अभिषेक शर्मारिटेन14 करोड़
4. ट्रेविस हेडरिटेन14 करोड़
5ईशान किशन2 करोड़11.25 करोड़
6.हर्षल पटेल2 करोड़8 करोड़
7नीतीश कुमार रेड्डीरिटेन6 करोड़
8.ईशान मलिंगा30 लाख1.3 करोड़
9.ब्रायडन कार्स1 करोड़1 करोड़
10जयदेव उनादकट1 करोड़1 करोड़
11कामिंदु मेंडिस75 लाख75 लाख
12जीशान अंसारी30 लाख40 लाख
13अनिकेत वर्मा30 लाख30 लाख
14शिवांग कुमार30 लाख30 लाख
15सलील अरोड़ा30 लाख1.5 करोड़
16अमित कुमार30 लाख30 लाख
17ओंकार तलमड़े30 लाख30 लाख
18साकिब हुसैन30 लाख30 लाख
19क्रेंस फुल्टेरा30 लाख30 लाख
20लियाम लिविंग्सटन2 करोड़13 करोड़
21शिवम मावी75 लाख75 लाख
22प्रफुल हिंगे30 लाख30 लाख
23हर्ष दुबे30 लाख30 लाख
24स्मरण रविदंच्रन30 लाख30 लाख
25जैक एडबर्ड्स75 लाख3 करोड़

सनराइजर्स हैदराबाद रिटेन प्लेयर्स लिस्ट (Sunrisers Hyderabad Retained Players List)

पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, हेनरिक क्वलासेन, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, कामिंदु मेंडिस।

सनराइजर्स हैदराबाद रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (Sunrisers Hyderabad Released Players List)

अथर्व तायडे, सचिन बेबी, अभिनव मनोहर, वियान मुल्डर, एडम जैंपा, सिमरजीत सिंह, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी (ट्रेड)

सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2025 में ऐसा रहा था प्रदर्शन (Sunrisers Hyderabad IL 2025 Performance)

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बड़ी उम्मीदों के साथ आईपीएल 2025 में आई थी लेकिन वे उसके मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम की शुरुआत खराब रही थी और वे 5 में से केवल एक मैच जीत पाए थे। हैदराबाद ने इसके बाद वापसी की कोशिश की लेकिन अंक तालिका में 14 मैचों में केवल 6 जीत और एक मैच रद्द होने के चलते 13 अंकों के साथ उन्होंने छठे नंबर पर फिनिश किया।

आईपीएल नीलामी 2026 (IPl Auction 2026 Update) अन्य सभी टीमों के स्क्वाड की सूची यहाँ देखें

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुन... और देखें

End of Article