TATA आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 , पंजाब किंग्स (PBKS) पंजाब किंग्स आईपीएल फुल स्क्वाड: आईपीएल 2026 नीलामी के बाद ऐसा है पंजाब का स्क्वॉड
- Authored by: SIddharth Sharma
- Updated Dec 16, 2025, 10:20 PM IST
आईपीएल ऑक्शन, PBKS Full Squad IPL 2026, Punjab Kings Released, Retained, Target, Trade and Purchased Players List, IPL Mini Auction (आईपीएल नीलामी न्यूज): इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में पिछले साल की रनर अप रही पंजाब किंग्स की टीम ने कम पर्स के साथ भी एक अच्छी टीम खड़ी कर दी है। आइए जानते हैं उनका स्क्वॉड कैसा नजर आ रहा है।
पंजाब किंग्स का पूरा स्क्वॉड
PBKS Full Squad 2026, Punjab Kings Players List (आईपीएल ऑक्शन): इंडियन प्रीमियर लीग एक और धमाकेदार सीजन के लिए तैयार है। इसके 19वें सीजन के लिए मिनी ऑक्शन समाप्त हो गया है। इसमें कई टीमों ने करोड़ों की बोली लगाई है। इसमें आईपीएल 2025 की रनर-अप रही पंजाब किंग्स की टीम कम पैसों के साथ उतरी थी। हालांकि इसमें भी उन्होंने कई अच्छे प्लेयर्स को अपने साथ जोड़ा है और एक मजबूत टीम बनाने की कोशिश की है। पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2026 ऑक्शन में केवल 11.50 करोड़ रुपए के पर्स के साथ आई थी और इतने पैसों में उन्हें केवल चार स्लॉट भरने थे जो कि उनके लिए अच्छी बात थी। इसमें 2 विदेशी और 2 भारतीयों की जगह खाली थी। पंजाब किंग्स के पास IPL 2025 में सबसे बैलेंस्ड टीमों में से एक थी, और उन्होंने आने वाले सीज़न के लिए अपने ज़्यादातर स्टार खिलाड़ियों को रिटेन किया है। हालांकि, टीम ने ग्लेन मैक्सवेल से अलग होने का मुश्किल फैसला लिया है, जिनका प्रदर्शन पिछले साल उम्मीद के मुताबिक नहीं था। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर आरोन हार्डी को भी रिलीज़ कर दिया गया है, जो उनकी काबिलियत को देखते हुए कुछ लोगों को हैरान कर सकता है। इसके अलावा क्योंकि जॉश इंग्लिश केवल शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे इसीलिए उन्हें भी बाहर कर दिया गया था। इसके अलावा टीम मजबूत नजर आ रही है।
इन खिलाड़ियों को नीलामी में किया टीम में शामिल (PBKS Purchased Players in IPL 2026 Auction)
आईपीएल 2026 की नीलामी में बेहद कम पर्स के साथ उतरी पंजाब किंग्स (PBKS) इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने में सफल रही।पंजाब किंग्स ने बेहद कम खिलाड़ियों को खरीदा। उन्होंने बेन ड्वारिशस (4.4 करोड़), कूपर कॉनोली (3 करोड़), प्रवीण दुबे (30 लाख), विशाल निशाद (30 लाख) पर पैसे खर्च किए।
पंजाब किंग्स की पूरी टीम (PBKS Full Squad after IPL 2026 Auction)
| क्रमांक | खिलाड़ी | बेस प्राइज | कीमत |
| 1. | श्रेयस अय्यर (कप्तान) | 2 करोड़ | 26.75 |
| 2. | अर्शदीप सिंह | 2 करोड़ | 18 करोड़ |
| 3. | युजवेंद्र चहल | 2 करोड़ | 18 करोड़ |
| 4. | मार्कस स्टोइनिस | 2 करोड़ | 11 करोड़ |
| 5. | मार्को यानसेन | 1.25 करोड़ | 7 करोड़ |
| 6. | शशांक सिंह | रिटेन | 5.5 करोड़ |
| 7. | नेहाल वधेरा | 30 लाख | 4.2 करोड़ |
| 8. | प्रभसिमरन सिंह | रिेटेन | 4 करोड़ |
| 9. | प्रियांश आर्य | 30 लाख | 3.8 करोड़ |
| 10 | अज्मतुल्लाह उमरजई | 1.5 करोड़ | 2.4 करोड़ |
| 11 | लॉकी फर्गूयूसन | 2 करोड़ | 2 करोड़ |
| 12 | विजयकुमार व्यश्क | 30 लाख | 1.8 करोड़ |
| 13 | यश ठाकुर | 40 लाख | 1.6 करोड़ |
| 14. | हरप्रीत ब्रार | 30 लाख | 1.5 करोड़ |
| 15 | विष्णु विनोद | 30 लाख | 95 लाख |
| 16 | जेवियर बार्टलेट | 75 लाख | 80 लाख |
| 17 | सुयश शेडगे | 30 लाख | 30 लाख |
| 18 | पायला अविनाश | 30 लाख | 30 लाख |
| 19 | मुशीर खान | 30 लाख | 30 लाख |
| 20 | हरनूर कौर | 30 लाख | 30 लाख |
| 21 | बेन ड्वारिशस | 1 करोड़ | 4.4 करोड |
| 22 | कूपर कॉनोली | 1 करोड़ | 3 करोड़ |
| 23 | प्रवीण दुबे | 30 लाख | 30 लाख |
| 24 | विशाल निशाद | 30 लाख | 30 लाख |
| 25 |
पंजाब किंग्स रिटेन प्लेयर्स लिस्ट (Punjab Kings Retained Players List)
श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरनूर सिंह पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जानसन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, विशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, युजवेंद्र चहल।
पंजाब किंग्स रिलीज प्लेयर्स लिस्ट (Punjab Kings Released Players List)
जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, ग्लेन मैक्सवेल, कुलदीप सेन, प्रवीण दुबे।
पंजाब किंग्स का आईपीएल 2025 में ऐसा रहा था प्रदर्शन (Punjab Kings IPL 2025 Performance)
पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम बनकर उभरी। वे अपने पहले टाइटल के बेहद करीब आ गए थे लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने उन्हें फाइनल में हरा दिया और उनका सपना भी तोड़ दिया। पंजाब किंग्स ने ग्रूप स्टेज में टॉप पर फिनिश किया था। उन्होंने 14 में से 9 मैच जीते थे और इसके बाद क्वालिफायर 2 में भी मुंबई इंडियंस की टीम को मात दे दी थी। पंजाब किंग्स अगले साल इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी और पहला टाइटल आखिरकार हासिल करना चाहेगी।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।