क्रिकेट

IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने की पांच महीने बाद धमाकेदार वापसी, पंजे में फंसे कंगारू

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 9, 2023, 03:51 PM IST

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने पांच महीने लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विकेटों का पंजा जड़ दिया।

Image

रवींद्र जडेजा

Photo : AP

Ravindra Jadeja's Fifer: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांच महीने बाद धमाकेदार वापसी की है। नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले ही दिन विकेटों का पंजा जड़कर जडेजा ने ये फिर साबित कर दिया है कि उन्हें क्यों टेस्ट टीम की अहम कड़ी माना जाता है।

एक ओवर में दो शिकार के साथ की शुरुआत

जडेजा ने नागपुर में शानदार अंदाज में शुरुआत की और अपने शुरुआती 9 ओवर में से 6 मेडन डाले। लंच के बाद उन्होंने अपनी फिरकी से कहर परपाते हुए पिच पर पैर जमा चुके दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को केएस भरत के हाथों स्टंपिंग कराकर चलता कर दिया।वो 49 रन बना सके। इसके बाद अगली ही गेंद पर उन्होंने मैच रेनेशा को एलबीडब्लू करके चलता कर दिया।

शानदार गेंद पर स्मिथ की बिखेरी गिल्लियां

लगातार दो विकेट चटकाने के बाद आत्मविश्वास से लबरेज जडेजा ने पिच पर पैर जमा चुके धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को शानदार गेंद पर बोल्ड कर दिया। इसके बाद उन्होंने पीटर हैंड्सकॉम्ब और टॉड मर्फी को एलबीडब्लू करके 11वीं बार टेस्ट क्रिकेट में पारी में विकेटों का पंजा जड़ दिया।

एक साल बाद टेस्ट में झटका पंजा

जडेजा ने 22 ओवर में 8 मेडन डाले और 47 रन देकर तीन विकेट चटकाए। जडेजा एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में एक पारी में पांच विकेट चटकाने में सफल हुए हैं। पिछले साल मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ जडेजा ने पहली पारी में 41 रन देकर 5 विकेट झटके थे। जडेजा की शानदार गेंदबाजी की बदौलत नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई टीम 177 रन पर ढेर हुई।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया है धमाल

रवींद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाते हैं। उन्होंने कंगारुओं के खिलाफ चौथी बार पारी में चार विकेट चटकाए हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जडेजा चार अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। गेंदबाजी में कमाल करने के बाद वो बल्लेबाजी में भी अपना जौहर दिखा सकते हैं। प्रशंसकों उस पल का बेसब्री से इंतजार रकर रहे हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article