एजुकेशन

CSIR UGC NET June 2026 Answer Key: एनटीए ने जारी की सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की, csirnet.nta.ac.in से आसान स्पेट करें डाउनलोड

CSIR UGC NET June 2026 Answer Key: एनटीए ने आज, 16 अगस्त को सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब csirnet.nta.ac.in की डाउनलोड करके आपत्ति की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

CSIR UGC NET June 2026 Answer Key (Photo - AI)

CSIR UGC NET June 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की गई ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट जून सत्र 2026 परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का आंसर की का इंतजार अब खत्म हो गया है। NTA द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। उत्तर पुस्तिका का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का csirnet.nta.ac.in से आंसर की और रिस्पांस शीट दोनों डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने का आसान स्टेप और डायरेक्ट लिंक लेख में नीचे दिया गया है।

आपत्ति प्रक्रिया शुरू

एनटीए ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित करने के बाद ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी है। जारी आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्ति प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

क्या है ऑब्जेक्शन विंडो बंद होनी की लास्ट डेट

एनटीए द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के केवल 18 अगस्त तक का समय दिया गया है। उम्मीदवार 18 अगस्त की रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उसके बाद विंडो बंद कर दी जाएगी। इसलिए सलाह दी जाती है कि समय रहते प्रक्रिया पूरी करें।

कैसे करें सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की डाउनलोड

स्टेप 1 - उम्मीदवार सबसे पहले csirnet.nta.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2 - होमपेज पर CSIR UGC NET June 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - अब अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आंसर की साथ रिस्पांस शीट डाउनलोड करें।

आपत्ति कैसे करें दर्ज

उम्मीदवार आंसर की में जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं उन्हें सिलेक्ट करें और उनकी पुष्टि के आवश्यक दस्तावेज तैयार करें। उसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर दिए आपत्ति दर्ज करने के लिंक पर क्लिक करें। अब लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रश्नों का चयन करें। आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और उसकेे बाद फीस का भुगतान करें। दर्ज आपत्ति का प्रिंट आउट भी लें।

क्या है आपत्ति दर्ज करने का शुल्क

आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवारों को बता दें कि आपत्ति दर्ज करने के लिए उन्हें प्रत्येक प्रश्न 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना है। यानी अगर उम्मीदवार 6 प्रश्न या 3 प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करते हैं तो उन्हें क्रमशः 1200 रुपये या 600 रुपये के शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। आप डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई के माध्यम से शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article