क्रिकेट

स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया से छीना ताज

स्पेन सिर्फ फुटबॉल में ही अच्छा नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपनी धाक जमा दी है। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को हराकर चैंपियन बना था। अब स्पेन ने क्रिकेट में भी कमाल कर दिया है। स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार जीत का विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के सर्वकालिक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

Image

स्पेन ने तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का विश्व रिकॉर्ड।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉल के बाद क्रिकेट में स्पेन का जलवा दिखा है। FIFA वर्ल्ड कप 2026 में उनकी हालिया जीत के बाद क्रिकेट में भी वे अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि, देश को क्रिकेट की पावरहाउस माने जाने में अभी कुछ साल लगेंगे, लेकिन 22-यार्ड की पिच पर उनके जबरदस्त प्रदर्शन ने सबका ध्यान खींचा है। अपने खेल स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया के सर्वकालिक कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया।

यूरोपियन देश ने शुक्रवार 14 अगस्त को फिनलैंड को 8 विकेट से हराकर लगातार 21वीं जीत हासिल की, जिससे T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए क्वालिफाई करने की उनकी उम्मीदें बढ़ गईं। साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में स्पेन की जबरदस्त जीत ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में मदद की। अपनी 21वीं जीत के साथ स्पेन ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के बनाए विश्व रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया।

2003 में ऑस्ट्रेलिया ने किया था कारनामा

दरअसल, स्पेन अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने 17 वनडे मैच (जिसमें 2003 का वनडे वर्ल्ड कप फाइनल मैच भी शामिल है) और तीन टेस्ट मैच सहित कुल 20 लगातार मैच जीते थे। अब स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ते हुए 21 लगातार मैच जीतने का कारनामा कर दिया है। 25 फरवरी 2023 से 14 अगस्त 2026 तक स्पेन ने खेले अपने सभी 21 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों (T20 फॉर्मेट) में जीत दर्ज की है।

स्पेन ने यूरोप सब-रीजनल क्वालिफायर C मैच में फिनलैंड का सामना किया, जिसमें उसे 132 रन से बड़ी जीत मिली। ICC द्वारा T20 क्रिकेट में 28वें स्थान पर काबिज स्पेन को पिछले तीन सालों में T20 इंटरनेशनल मैचों में एक भी हार नहीं मिली है। यह शानदार सिलसिला आइल ऑफ मैन पर उनकी जीत के साथ शुरू हुआ। इस दौरान, स्पेन ने जर्सी, क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, ग्रीस और फिनलैंड को हराया है।

इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत-

21* - स्पेन (2023 - 2026)

20 - ऑस्ट्रेलिया (2003)

17 - युगांडा (2024 - 2025)

16 - ऑस्ट्रेलिया (2000 - 2001)

16 - ऑस्ट्रेलिया (2006 - 2007)

14 - पाकिस्तान (1990)

14 - पाकिस्तान (2011 - 2012)

14 - जापान (2024 - 2025)

13 - पाकिस्तान (2001 - 2002)

13 - साउथ अफ्रीका (2008)

13 - न्यूजीलैंड (2022)

13 - मलेशिया (2022)

13 - बरमूडा (2021 - 2023)

स्पेन का क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन

स्पेन ने 2024 में T20I क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अपने नाम किया, जब उन्होंने 14 मैच लगातार जीते। उन्होंने 2025 को 6 और जीत के साथ खत्म किया, जिससे उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत के ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

2026 के अपने पहले मैच में फिनलैंड को हराकर, स्पेन ने ऑस्ट्रेलिया का ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया। यह भी ध्यान देना होगा कि स्पेन ने जनवरी 2019 से 50 T20Is में हिस्सा लिया है। उन्होंने 41 मैच जीते हैं और केवल आठ हार का सामना किया है।

    Umesh Kumar
    उमेश कुमारauthor

    उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

    और पढ़ें
    End of Article