वायरल न्यूज़

Video: बास्केटबॉल का ऐसा शॉट कभी नहीं देखा होगा, शख्स ने 102 फीट दूर से ही बास्केट में फेंक दिया गेंद

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसमें एक शख्स बेहद लंबी दूरी से मिनिएचर बास्केट में गेंद डालकर सबको हैरान कर देता है।

Image

शख्स ने बनाया सबसे लंबा मिनिएचर बास्केटबॉल शॉट का वर्ल्ड रिकॉर्ड (Instagram/@GWR)

गिनीज बुक में अनोखा कारनामा कर दिखाने वालों का ही नाम शुमार किया जाता है। अब इसके पन्ने में एक और नाम दर्ज हो गया है और वह नाम है निकोलस डेमारिनिस, जिन्हें निकी बकेट्ज़ के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने मिनिएचर बास्केटबॉल का सबसे लंबा शॉट लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। निकोलस ने गेंद को करीब 31.39 मीटर यानी 102.98 फीट दूर से बास्केट में पहुंचाया। जिसका वीडियो (Video) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

सालों की प्रैक्टिस से बनता है ऐसा रिकॉर्ड

निकोलस डेमारिनिस अमेरिका के फ्लोरिडा के टैम्पा के रहने वाले हैं। इतनी लंबी दूरी से गेंद को सही दिशा में फेंकना अपने आप में बेहद मुश्किल काम है लेकिन उनकी सटीक निशानेबाजी और लगातार प्रैक्टिस का नतीजा अब एक शानदार रिकॉर्ड के रूप में सामने आया है। इस कारनामे के लिए गेंद को सही ताकत और सही एंगल के साथ फेंकना पड़ता है। जरा सी भी गलती होने पर गेंद बास्केट तक पहुंचने से पहले ही दूसरी दिशा में जा सकती है।

और भी कई बड़े रिकॉर्ड कर चुके हैं अपने नाम

निकोलस डेमारिनिस के बारे में एक खास बात और है, वह ये कि उनके लिए यह कोई पहला बड़ा कारनामा नहीं है। वे Pop-A-Shot National Championship में भी हिस्सा ले चुके हैं और उनकी प्रतिभा को ESPN के जरिए भी दिखाया गया है। यानी मिनिएचर बास्केटबॉल में उनकी पकड़ काफी मजबूत है। निकी बकेट्ज़ (Nicky Bucketz) के नाम सिर्फ लंबी दूरी से शॉट लगाने का रिकॉर्ड ही नहीं है। वे लगातार 232 मिनिएचर बास्केटबॉल शॉट्स लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी सटीकता और लगातार प्रैक्टिस का लेवल कितना शानदार है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article