स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश ने डार्विन में कंगारू टीम के पसीन छुड़ा दिए। पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। अपने 26 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर शिकस्त दी। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने दो टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। बांग्लादेश ने जीत के लिए मिले 57 रन के टारगेट को 14.2 ओवर में हासिल कर लिया।
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहली पारी में बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। तंजिद हसन तमीम ने 197 गेंद पर 101, नजमुल हसन शान्तो ने 126 गेंद पर 84, मोमिनुल हक ने 49, मुश्फिकुर रहीम ने 36, शादमान इस्लाम ने 20, ताइजुल इस्लाम ने 17 और हसन महमूद ने 17 रन बनाए। इसकी बदौलत बांग्लादेश साल 2019 के बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 400 का स्कोर बनाने वाले दूसरी विदेशी टीम बनी। भारत ने 2024 में पर्थ में तीसरी पारी में 487/6d का स्कोर बनाया था। बांग्लादेश ने पहली पारी में 426 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। मिचेल स्टार्क ने 2, पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिए।
बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी
इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 198 रन पर सिमट गई। हसन महमूद ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने करियर बेस्ट प्रदर्शन किया। महमूद ने 55 रन देकर छह विकेट चटकाए। इसके चलते मेहमान टीम 228 रन की बड़ी लीड ले ली। इसके बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में कैमरन ग्रीन (104) ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संकट से ऊबरने की कोशिश की। मेहदी हसन मिराज के पांच विकेट और हसन महमूद के तीन विकेट के चलते ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 284 रन पर सिमट गई। बांग्लादेश को जीत के लिए 57 रन का टारगेट मिला, जिसे चौथे दिन के दूसरे सत्र में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में दी मात
बांग्लादेश ने वो कर दिखाया, जिसके बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था। उन्होंने नंबर-1 टेस्ट खेलने वाले देश को उसी के घर में हरा दिया। खासकर तब जब वे पिछले हफ्ते इसी जगह पर CA XI के खिलाफ 54 रन पर ऑल आउट हो गए थे और एक इनिंग से हार गए थे, लेकिन उन्होंने इस परफॉर्मेंस से न सिर्फ क्रिकेट पंडितों को चुप करा दिया है, बल्कि सचमुच उन्हें हैरान कर दिया है। साल 2000 में टेस्ट टीम का दर्ज मिलने के 26 साल बाद बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में धूल चटा दी।
हसन महमूद ने चटकाए 9 विकेट
उन्होंने एक टफ कैरेक्टर और अलग-अलग कंडीशन के लिए एक आइडियल मिक्स बनाया है। ऑस्ट्रेलिया रेड-बॉल क्रिकेट में टूर करने के लिए सबसे मुश्किल देशों में से एक है। यह सिर्फ बांग्लादेश के लिए एक पक्की जीत नहीं है, बल्कि यह बाकी सभी देशों के लिए एक स्टेटमेंट है कि वे बाहर के कंडीशन में भी एक बड़ी ताकत हो सकते हैं। हसन महमूद ने दोनों पारियों में मिलाकर कुल 9 विकेट चटकाए।
