एजुकेशन

Data Analytics कोर्स क्या है? जानें क्या है करियर स्कोप और कितनी मिलती है सैलरी

Data Analytics कोर्स आज के समय में सबसे ट्रेंडिंग कोर्स में से एक है। लेकिन यह है क्या और इसे करने के बाद करियर स्कोप क्या है और कितनी सैलरी मिलती है, छात्रों के लिए जानना जरूरी है।

Image

Data Analytics कोर्स क्या है (Photo - AI)

What is Data Analytics: डिजिटल की इस दुनिया में हर दिन अरबों गीगाबाइट डेटा पैदा होता है। जब भी आप किसी ऑनलाइन शॉपिंग ऐप पर कुछ सर्च करते हैं, सोशल मीडिया पर कोई वीडियो देखते हैं या Google Pay से पेमेंट करते हैं, तो एक डिजिटल पदचिह्न यानी डेटा बनता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कंपनियां इस विशाल डेटा का करती क्या हैं? यहां भूमिका आती है डेटा एनालिटिक्स की। जी हां, इसे संभालने के लिए कंपनियों द्वारा हाई-फाई सैलरी देकर डेटा एनालिटिक्स को हायर किया जाता है।

यदि आप भी टेक्नोलॉजी, नंबर्स और प्रॉब्लम सॉल्विंग में रुचि रखते हैं, तो डेटा एनालिटिक्स आपके करियर के लिए किसी गेम-चेंजर से कम नहीं होगा। यह आज के समय के सबसे डिमांडिंग और हाई-पेइंग करियर ऑप्शन में से एक है। आइए जानते हैं डेटा एनालिटिक्स कोर्स क्या है, इसमें करियर के क्या मौके हैं और आपको कितनी सैलरी मिल सकती है।

डेटा एनालिटिक्स कोर्स क्या है?

डेटा एनालिटिक्स कच्चे डेटा को इकट्ठा करके, उसकी सफाई करने और उसका एनालिसिस करके इनसाइट निकालने की एक प्रक्रिया है। उदाहरण के तौर पर इसे समझें तो जब आप Amazon या Flipkart पर कोई शर्ट देखते हैं और अगले ही पल आपको सोशल मीडिया पर उसी शर्ट के एड्स दिखने लगते हैं, तो यह डेटा एनालिटिक्स का ही कमाल है। कंपनियां डेटा का एनालिसिस करके यह समझती हैं कि ग्राहक को क्या पसंद है और वे अपने बिजनेस को कैसे बढ़ा सकती हैं। डेटा एनालिटिक्स कोर्स में छात्रों को सिखाया जाता है कि कैसे बड़े-बड़े डाटासेट्स को प्रोसेस किया जाए, ट्रेंड्स और पैटर्न को पहचाना जाए और बिजनेस के फैसलों को बेहतर बनाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जाए।

कोर्स के दौरान क्या-क्या सीखने को मिलता है?

एक प्रोफेशनल डेटा एनालिस्ट बनने के लिए आपको तकनीकी और एनालिटिक्स टूल्स सीखने होते हैं:

एडवांस एक्सेलडेटा को व्यवस्थित करने, बेसिक कैलकुलेशन और पिवट टेबल बनाने के लिए
प्रोग्रामिंग भाषाएंबड़े डेटासेट्स को हैंडल करने और ऑटोमेशन के लिए Python और R भाषा का इस्तेमाल होता है
डेटाबेस (SQL)डेटाबेस से सही जानकारी निकालने और मैनेज करने के लिए SQL (Structured Query Language) बेहद जरूरी है
डेटा विज़ुअलाइजेशन टूल्स (Tableau / Power BI)जटिल डेटा को ग्राफ, चार्ट और डैशबोर्ड के जरिए आसान भाषा में प्रेजेंट करना
स्टैटिस्टिक्स (Statistics)संभावनाओं (Probability) और सांख्यिकी के सिद्धांतों की समझ

डेटा एनालिटिक्स कैसे सीखें?

डेटा एनालिटिक्स में कई प्रकार के डिग्री और डिप्लोमा कोर्स होते हैं। अगर आप भी डेटा एनालिस्ट बनना चाहते हैं जो एजुकेशन की जानकारी इस प्रकार है -

डिग्री प्रोग्राम्स - आप BCA, B.Sc (Computer Science/Data Science/Statistics), B.Tech या MCA/M.Sc के जरिए इस फील्ड में एंट्री ले सकते हैं।

डिप्लोमा और सर्टिफिकेशन कोर्सेज - यदि आपने किसी अन्य स्ट्रीम से पढ़ाई की है, तो भी आप 3 से 6 महीने के ऑनलाइन/ऑफलाइन बूटकैंप्स या सर्टिफिकेशन कोर्सेज करके इसे सीख सकते हैं।

नोट - Coursera, Simplilearn, Udemy या IITs द्वारा इस विषय में कई प्रकार के ऑनलाइन सर्टिफिकेट ऑफर किए जाते हैं।

डेटा एनालिटिक्स में करियर स्कोप

आज के समय में शायद ही कोई ऐसी इंडस्ट्री हो जो डेटा का इस्तेमाल न करती हो। यही कारण है कि डेटा एनालिस्ट्स की मांग केवल आईटी कंपनियों तक सीमित नहीं है।

ई-कॉमर्स और रिटेल - ग्राहकों की पसंद समझने और इन्वेंट्री मैनेज करने के लिए।

फाइनेंस और बैंकिंग - फ्रॉड डिटेक्शन, क्रेडिट स्कोरिंग और रिस्क मैनेजमेंट के लिए ।

हेल्थकेयर - मरीजों के रिकॉर्ड का विश्लेषण करने और बीमारियों के पैटर्न को समझने के लिए।

एंटरटेनमेंट और मीडिया - यूज़र्स को उनकी पसंद का कंटेंट रिकमेंड करने के लिए (उदा. Netflix, YouTube)।

मार्केटिंग और एडवरटाइजिंग - टारगेटेड विज्ञापन चलाने और कैंपेन की सफलता मापने के लिए।

क्या है कोर्स के बाद प्रमुख जॉब रोल्स

डेटा एनालिस्ट
बिजनेस एनालिस्ट
डेटा इंजीनियर
ऑपरेशंस एनालिस्ट
फाइनेंशियल एनालिस्ट

डेटा एनालिटिक्स कोर्स के बाद कितनी मिलती है सैलरी

डेटा एनालिटिक्स के क्षेत्र में सैलरी पैकेज आपके स्किल्स, अनुभव और कंपनी पर निर्भर करता है। भारत में डेटा एनालिस्ट का सैलरी स्ट्रक्चर काफी आकर्षक है। प्रोडक्ट-बेस्ड कंपनियों जैसे Google, Microsoft, Amazon) और विदेशी क्लाइंट्स के साथ काम करने पर यह सैलरी और भी अधिक हो सकती है।

क्या आपको यह कोर्स करना चाहिए?

यदि आपको लॉजिकल थिंकिंग पसंद है, आप आंकड़ों से घबराते नहीं हैं और किसी समस्या की गहराई तक जाकर उसका समाधान ढूंढना पसंद करते हैं, तो डेटा एनालिटिक्स आपके लिए एकदम सही क्षेत्र है। इसके लिए कोडिंग का मास्टर होना शुरुआती दौर में जरूरी नहीं है। सही टूल्स और बिजनेस लॉजिक की समझ से आप इसमें अपना एक शानदार करियर बना सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article