क्रिकेट

PSL 2024, MS vs PZ Pitch Report, Weather: मुल्तान सुल्तान्स और पेशावर जल्मी मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Feb 23, 2024, 02:45 PM IST

PSL 2024, MS vs PZ Pitch Report And Multan Weather Forecast Today Match: पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024) में आज (23 February 2024) मुल्तान सुल्तान्स और पेशावर जल्मी के बीच सीजन का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आय़ोजित किया जा रहा है। आइए आपको बताते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा मुल्तान का मौसम।

Image

मुल्तान सुल्तान्स बनाम पेशावर जल्मी पिच रिपोर्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024)
  • आज पीएसएल में मुल्तान सुल्तान्स और पेशावर जल्मी आमने-सामने
  • मुकाबला मुल्तान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा

PSL 2024, MS (Multan Sultans) vs PS (Peshawar Zalmi) Pitch Report And Multan Weather Forecast Today: आज पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल 2024) का नौवां मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में आमने-सामने होंगी दो धाकड़ टीमें मुल्तान सुल्तान्स और पेशावर जल्मी। ये मुकाबला मुल्तान सुल्तान्स टीम के घरेलू मैदान मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। पेशावर जल्मी की कमान पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के दिग्गज बाबर आजम (Babar Azam) के हाथों में है, जबकि मुल्तान सुल्तान्स की अगुवाई पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) कर रहे हैं।

अगर इन दोनों टीमों के ट्रैक रिकॉर्ड की बात की जाए तो मुल्तान सुल्तान्स ने इस सीजन में अब तक खेले गए अपने तीनों मुकाबले जीते हैं। उन्होंने कराची किंग्स को 55 रन से हराया, फिर इस्लामाबाद युनाइटेड को 5 विकेट से रौंदा और फिर दो दिन पहले लाहौर कलंदर्स को भी 5 विकेट से शिकस्त देकर जीत की हैट्रिक लगाई। वहीं बाबर आजम की पेशावर जल्मी टीम का हाल उल्टा रहा है। उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले अपने तीनों मैच गंवाए हैं। पहले लाहौर ने उनको 4 विकेट से हराया, फिर ग्लेडिएटर्स ने 16 रन से मात दी और दो दिन पहले कराची किंग्स ने उनको 7 विकेट से करारी शिकस्त दी। आज वे अपना जीत का सूखा खत्म करने उतरेंगे। तो आपको बताते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट और मुल्तान के मौसम के हाल के बारे में।

मुल्तान सुल्तान्स बनाम पेशावर जल्मी पिच रिपोर्ट कैसी होगी? (MS vs PZ Pitch Report)

आज पीएसएल 2024 का मुकाबला मुल्तान और पेशावर की टीमों के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। ये मुल्तान सुल्तान्स का होम ग्राउंड है इसलिए उनका दबदबा जाहिर तौर पर देखने को मिलेगा। यहां की पिच पर अब तक बल्लेबाजों का दबदबा रहा है। इस सपाट पिच पर बल्लेबाजों को रन बनाने के बहुत मौके मिलने वाले हैं। अगर बात करें गेंदबाजों की तो स्पिनर्स बीच के ओवरों में जरूर कुछ विकेट चटकाते नजर आ सकते हैं, लेकिन तेज गेंदबाजों को इस पिच पर काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।

आज कैसा होगा मुल्तान का मौसम? (Multan Weather Today)

मुल्तान और पेशावर के बीच होने वाला आज का मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। दिन में मुल्तान में अच्छी धूप खिली रहेगी और पीएसएल फैंस के लिए अच्छी बात ये है कि बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। उमस भी यहां पर ज्यादा नहीं रहने वाली। तापमान थोड़ा दिलचस्प है, यहां अधिकतम तापमान आज 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक जाने के आसार हैं, लेकिन शाम होते ही अचानक पारा गिरेगा और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरने का अनुमान है।

मुल्तान और पेशावर की टीमें (Multan Sultans And Peshawar Zalmi Squads)

पेशावर जल्मीः बाबर आजम (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, सैम अयूब, टॉम कोहलर-कैडमोर, मोहम्मद हारिस, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद, हसीबुल्लाह खान, आसिफ अली, उमैर अफरीदी, डैन मूसली, मोहम्मद जीशान, वकार सलामखिल, मेहरान मुमताज, गस एटकिंसन, सलमान इरशाद, आरिफ याकूब, ऐमल खान, शमर जोसेफ, अरशद इकबाल और ल्यूक वुड।

मुल्तान सुल्तान्सः मोहम्मद रिजवान (कप्तान), इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, इहसानुल्लाह, फैसल अकरम, डेविड मलान, रीजा हेंड्रिक्स, रीस टॉपले, तय्यब ताहिर, शाहनवाज दहानी, मोहम्मद अली, उस्मान खान, यासिर खान, क्रिस जॉर्डन, आफताब इब्राहिम, डेविड विली, जॉनसन चार्ल्स और मुहम्मद शहजाद।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article