क्रिकेट

One-Day Cup: मेगा ऑक्शन से पहले इस भारतीय खिलाड़ी का जमकर चला बल्ला, जड़ दिया लगातार तीसरा अर्धशतक

One Day Cup Tournament, Prithvi Shaw Consecutive Half Century: आईपीएल के मेगा ऑक्शन से पहले भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़कर सभी को चौंका दिया। उनका यह पांच मैचों में तीसरा अर्धशतक है।

Image

पृथ्वी शॉ। (फोटो- John. Twitter)

Photo : Twitter

One Day Cup Tournament, Prithvi Shaw Consecutive Half Century: इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ चारो तरफ छाया हुआ है। आक्रामक बल्लेबाज के लिए जाने जाने वाले बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर फैंस का दिल जीत लिया। वनडे कप टूर्नामेंट में पृथ्वी ने वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने कुल 59 गेंदों का सामना किया और122.03 की स्ट्राइक रेट से 10 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 72 रन बनाए। यह उनका वनडे कप टूर्नामेंट के पांच मैचों में तीसरा अर्धशतक है।

नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में वॉर्सेस्टरशायर ने टॉस जीता औप पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थम्पटनशायर ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 295 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी वॉर्सेस्टरशायर की टीम 39 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की यह लगातार 4 हार के बाद पहली जीत है। इसी जीत के साथ टीम 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 8वें नंबर पर है।

पृथ्वी ने इन टीमों के खिलाफ जड़ा अर्धशतक

नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेल रहे पृथ्वी शॉ ने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने वॉर्सेस्टरशायर के खिलाफ 72 रन की पारी खेली। इसके अलावा डरहम के खिलाफ 97 रन की पारी खेली थी। हालांकि, वे अपने शतक से सिर्फ 3 रन दूर रह गए थे। इसी तरह उन्होंने मिडिलसेक्स के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। उन्होंने 58 गेंदों पर 12 चौके और एक छक्के की मदद से 76 रन की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने वनडे कप के पांच मैचों में 127.27 की स्ट्राइक रेट से 294 रन बनाए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

लंबे समय से टीम में नहीं मिली जगह

पृथ्वी शॉ को लंबे समय से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। उन्होंने टीम इंडिया की ओर से आखिरी मुकाबला 25 जुलाई 2021 को खेला था। उसके बाद से वे टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, वे आईपीएल में खेलते नजर आते हैं। 24 साल के पृथ्वी ने 5 टेस्ट की 9 पारियों में कुल 339 रन बनाए हैं। इसी तरह उन्होंने 6 वनडे में 189 रन और एकमात्र टी20 में रनों का खाता नहीं खुल पाया है।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article