Team India ODI and T20 Squad: बीसीसीआई की सीनियर मेंस चयन समिति ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया। वनडे टीम में रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल की वापसी हुई है। वहीं, ध्रुव जुरैल को दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में वनडे टीम में शामिल किया गया है। ईरानी कप के लिए ऋषभ पंत को रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का कप्तान बनाया गया है।
चर्चा में रहे हार्दिक पांड्या को वनडे और टी20 में जगह नहीं मिली है। वहीं, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी और नमन धीर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है। हार्दिक पांड्या की जगह नितीश कुमार रेड्डी को टीम में जगह दी गई है। इसका मतलब है कि पांड्या अभी भी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं।
रवींद्र जडेजा और कुलदीप की वापसी
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद रवींद्र जडेजा को वनडे टीम में वापस जगह मिली है। वहीं, कुलदीप यादव पर भी भरोसा जताया गया है। वनडे टीम में 8 बड़े बदलाव किए हैं। इसका कारण एशियन गेम्स है, जिसके लिए कई खिलाड़ी जापान में रहेंगे और वह वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।
टी20 टीम से बुमराह को आराम
टी20 टीम में कई बदलाव किए गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छी लय में दिखे जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। वहीं, यश ठाकुर को बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह प्रिंस यादव और मयंक यादव को टीम में शामिल किया है। वहीं, कुलदीप यादव को भी टी20 टीम का हिस्सा बनाया गया है। इसके अलावा पूरी कोर टीम है।
वनडे सीरीज का शेड्यूल-
- पहला वनडे- 27 सितंबर 2026 तिरुवनंतपुरम
- दूसरा वनडे- 30 सितंबर 2026 गुवाहाटी
- तीसरा वनडे- 3 अक्टूबर 2026 मुल्लानपुर (चंडीगढ़)
T20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल-
- पहला टी20- 6 अक्टूबर 2026 लखनऊ
- दूसरा टी20- 9 अक्टूबर 2026 रांची
- तीसरा टी20- 11 अक्टूबर 2026 इंदौर
- चौथा टी20- 14 अक्टूबर 2026 हैदराबाद
- पांचवां टी20- 16 अक्टूबर 2026 बेंगलुरु
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम-
वनडे टीम- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरैल, नितीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जयसवाल, नमन धीर
टी20 टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।
ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम:-
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान [उप-कप्तान], स्मरण रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप (फिटनेस के आधार पर), मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष डोसेजा
