क्रिकेट

IND vs PAK Playing XI: ऐसी है भारत-पाकिस्तान महामुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

IND vs PAK Playing XI: भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला रविवार को खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों ही टीम के लिए बेहद अहम है। पाकिस्तान के लिए एक और हार चैंपियंस ट्रॉफी में उसका सफर खत्म कर सकता है। इसलिए इस मुकाबले में टीम बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी।

Image

भारत-पाकिस्तान प्लेइंग इलेवन चैंपियंस ट्रॉफी (साभार-X)

IND vs PAK Playing XI: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सबसे बड़ा मुकाबला रविवार को यानी 23 फरवरी को खेला जाएगा जब भारत और पाकिस्तान की टीम भिड़ेगी। कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 60 रन की शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान के लिए यह मैच एकदम अहम हो गया है और उस पर टूर्नामेंट से बाहर होने की तलवार लटक रही है।

भारत के खिलाफ दुबई में होने वाले इस मुकाबले में मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली टीम के लिए जीतना जरूरी है क्योंकि अगर वे मेन इन ब्लू से हार जाते हैं तो वे सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएंगे। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के बाद से पाकिस्तान को एक और झटका फखर जमां के तौर पर लगा जो चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

अब भारत के खिलाफ मैच से पहले मेन इन ग्रीन अपनी अंतिम एकादश में बड़े बदलाव करने पर मजबूर हो गई है। फखर की जगह टीम में इमाम उल हक को शामिल कर लिया गया। इसके अलावा रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि उस्मान खान को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो बाबर के साथ उस्मान ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं।

इसके अलावा सऊद शकील को भी बाहर बैठना पड़ सकता है। सऊद शकील ने त्रिकोणीय सीरीज में अपनी वनडे वापसी के बाद से सिर्फ 15, 8 और 6 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं वनडे में उनका औसत केवल 24.21 का है जो किसी भी लिहाज से सही नहीं कहा जा सकता है। भारत के खिलाफ मैच में उन्हें कामरान गुलाम रिप्लेस कर सकते हैं।

गेंदबाजी की बात करें तो हारिस रऊफ न्यूजीलैंड के खिलाफ बेअसर रहे थे। इस मुकाबले में उन्होंने 83 रन लुटाए थे। भारत की मजबूत बल्लेबाजी के सामने शायद ही पाकिस्तान उन्हें खिलाने का चांस ले। ऐसे में उनकी जगह मोहम्मद हसनैन या फहीम अशरफ को मौका मिल सकता है।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन (Pakistan Playing XI)

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैयब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद

भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article