क्रिकेट

बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस, इंग्लैंड के खिलाफ नए कप्तान के नेतृत्व में उतर सकती है पाक टीम

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान वह चोटिल हो गए थे। बुधवार से होने वाले पहले टेस्ट से दो दिन पहले ही पाकिस्तान की टीम हेडिंग्ले पहुंच चुकी है।

Image

बाबर आजम (साभार-x)

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के खेलने पर सस्पेंस बरकरार है। वह चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान उनके उंगली में चोट लग गई थी। इतना ही नहीं वॉर्म-अप मैच के दौरान वह दोबारा चोटिल हो गए थे। उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा था। ऐहितायतन वह दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे। बुधवार से होने वाले पहले टेस्ट से दो दिन पहले ही पाकिस्तान की टीम हेडिंग्ले पहुंच चुकी है। प्रैक्टिस में बाबर ने कुछ देर के लिए बैटिंग भी की।

मोहम्मद अब्बास ने बताया कि मेडिकल टीम आखिरी फैसला लेगी कि वह पहले टेस्ट में टीम का हिस्सा रहेंगे या नहीं। इसका फैसला मैच के दिन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबर ने कुछ देर बल्लेबाजी करने के अलावा कुछ थ्रो भी किए हैं, लेकिन खेलने पर फैसला मैच के दिन ही लिया जाएगा।

बाबर की अनुपस्थिति का मतलब है कि मिडिल ऑर्डर में सऊद शकील और अवैश जफर दोनों खेलते नजर आएंगे। सऊद को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला था जबकि जफर ने दूसरे टेस्ट में अपना डेब्यू किया था। शकील ने वॉर्म-अप मैच में शतक जड़कर अपनी जगह पक्की कर ली है।

शान मसूद हैं तैयार

शान मसूद को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में चोट लग गई थी। नतीजा वह दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। चोट से वापसी कर रहे मसूद वॉर्म-अप मैच का हिस्सा नहीं थे और इंग्लैंड के खिलाफ उनका खेलना लगभग तय है। बाबर की अनुपस्थिति में पाकिस्तान नए कप्तान के साथ उतर सकती है। मसूद ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज की शुरुआत में कप्तानी संभाली थी। उनकी अनुपस्थिति में पाकिस्तान के टी20I कप्तान सलमान आगा ने टीम की कप्तानी की। हालांकि, आगा ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान की कप्तानी नहीं की है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article