बॉलीवुड

जोया अख्तर ने कन्फर्म की 'Zindagi Na Milegi Dobara 2', बोलीं 'स्क्रिप्ट पर काम जारी...'

Zoya Akhtar on ZNMD 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के सीक्वल बनाने पर जोया अख्तर ने बड़ा अपडेट दिया है।

Image

जोया अख्तर ने कन्फर्म की 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' (Pic Credit: Instagram)

Zoya Akhtar on ZNMD 2: साल 2011 में आई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। यह फिल्म अपने समय में सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल सहित कई कलाकारों ने अहम रोल अदा किया था। इस मूवी के सीक्वल का इंतजार कर रहे फैंस के लिए अब बड़ी खबर सामने आई है। फिल्म की निर्देशक जोया अख्तर ने कन्फर्म किया है कि वह 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' (Zindagi Na Milegi Dobara 2) पर काम कर रही हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि फिल्म तभी आगे बढ़ेगी, जब कहानी पुराने किरदारों के लिए सही लगेगी।

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' पर काम कर रही हैं जोया अख्तर

The Hollywood Reporter India के साथ बातचीत में जोया अख्तर ने बताया कि वह लेखिका और निर्माता रीमा कागती के साथ मिलकर 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, "हम इस मूवी काम कर रहे हैं। यानी सीक्वल पर काम चल रहा है।' हालांकि जोया ने यह भी बताया कि अभी यह तय नहीं है कि फिल्म किस दिशा में जाएगी। उनके लिए सबसे जरूरी है कि 15 साल बाद इन किरदारों की कहानी को दोबारा पर्दे पर लाने का सही कारण मिले। उन्होंने कहा कि अगर कहानी सही लगी तो इन किरदारों के साथ फिल्म को बनाया जाएगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan OTT Release: इस प्लेट पर ऑनलाइन स्ट्रीम होगी थलापति विजय की फिल्म, जानिए तारीख)

ऋतिक-फरहान और अभय की तिकड़ी फिर आएगी नजर?

'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने तीन दोस्तों का किरदार निभाया था। फिल्म में तीनों दोस्तों की स्पेन ट्रिप उनकी जिंदगी और सोच को पूरी तरह बदल देती है। साल 2025 में तीनों कलाकार एक विज्ञापन में साथ नजर आए थे। उन्हें साथ देखकर फैंस को ZNMD की याद आ गई थी और सोशल मीडिया पर सीक्वल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, वह विज्ञापन फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं था, लेकिन तीनों की एक साथ वापसी ने फैंस की उम्मीदें जरूर बढ़ा दी थीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 53 की उम्र में प्यार के रंग में रंगे हैं Anurag Kashyap, 20 साल छोटी Shubhra Shetty को कर रहे हैं डेट)

15 साल बाद भी दर्शकों की पसंदीदा है ZNMD

15 जुलाई 2011 को रिलीज हुई 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा 2' समय के साथ एक कल्ट फिल्म बन चुकी है। फिल्म की कहानी तीन बचपन के दोस्तों—अर्जुन, कबीर और इमरान—की स्पेन ट्रिप पर आधारित थी। इस सफर के दौरान तीनों अपने डर, रिश्तों और जिंदगी से जुड़े कई अहम सवालों का सामना करते हैं। फिल्म की कहानी, स्पेन की खूबसूरत लोकेशन, दोस्ती और ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल की शानदार केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को पसंद आती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article