क्रिकेट

SL vs PAK 4th Day Highlights: जीत की दहलीज पर पाकिस्तान, आखिरी दिन बनाने हैं 83 रन

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jul 19, 2023, 06:31 PM IST

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट अब अंतिम पड़ाव में पहुंच गया है। 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान की टीम जीत से केवल 83 रन दूर है।

Image

श्रीलंका और पाकिस्तान (साभार-ICC)

KEY HIGHLIGHTS
  • जीत की दहलीज पर पाकिस्तान
  • आखिरी दिन बनाने हैं 83 रन
  • श्रीलंका ने दिए हैं 131 रन का लक्ष्य

गाले में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान जीत की दहलीज पर खड़ा है। पाकिस्तान को जीत के लिए केवल 131 रन का लक्ष्य मिला था। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 3 विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं। वह पहला टेस्ट जीतने से केवल 83 रन दूर है और उसके 7 विकेट सुरक्षित हैं। कप्तान बाबर आजम 6 और इमाम-उल-हक 25 रन बनाकर नाबाद हैं।

इससे पहले चौथे दिन श्रीलंका ने बिना किसी नुकसान के 14 रन से आगे खेलना शुरू किया। पाकिस्तान गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की टीम टिक नहीं पाई और केवल 279 रन ही बना पाई। दूसरी पारी में भी धनंजय डी सिल्वा सर्वाधिक 82 रन बनाए। धनंजय और मेंडिस के बीच 7वें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी हुई। डी सिल्वा के अलावा ओपनिंग बल्लेबाज निशान मदुषका ने 52 रन की पारी खेली।

पाकिस्तान की पहली पारी

श्रीलंका की पहली पारी 321 रन के जवाब में पाकिस्तान ने पहली पारी में सउद शकील के 208 रन की पारी के दम पर 461 रन बनाए और 149 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। शकील के अलावा आगा सलमान ने 83 रन की पारी खेली। दोनों ने छठे विकेट के लिए 177 रन की साझेदारी की और पाकिस्तान की टीम को मैच में वापसी कराई, नहीं तो एक वक्त पर टीम 101 रन पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी।

श्रीलंका की पहली पारी, डी सिल्वा का शतक

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम ने धनंजय डी सिल्वा के शानदार 122 रन का पारी के दम पर 312 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। डी सिल्वा के अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 64 रन की पारी खेली।

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article