भारत में कब और कहां देखें पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का पहला टी20 मैच, लाइव स्कोर
- Authored by: शिवम अवस्थी
- Updated Jan 31, 2026, 02:41 AM IST
आज (29 January 2026) का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मेजबान पाकिस्तान और मेहमान ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू हो रही है जिसका पहला मैच लाहौर में खेला जा रहा है। पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का लाइव स्कोर और लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कब व कहां देख सकते हैं, कैसी हैं दोनों टीमें, सब कुछ यहां जानें।
पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग, कब और कहां देखें
- पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज 2026
- आज पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच
- दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अब एक और बड़ी T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान के दौरे पर है जहां वो मेजबान पाकिस्तान के खिलाफ (Pakistan vs Australia) तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। दिलचस्प बात है कि विश्व कप करीब है, इसको देखते हुए तीन मैचों की ये सीरीज चार दिनों के अंदर खेली जाएगी। सीरीज का पहला मैच आज खेला जाना है। सीरीज में पाकिस्तान टी20 टीम की कमान सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) के हाथों में है। जबकि मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम की कप्तानी ऑलराउंडर मिचेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज शुरू होने से पहले आइए एक नजर डाल लेते हैं इन दोनों टीमों के आमने-सामने की टक्कर के आंकड़ों पर। अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 28 टी20 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें मुकाबला कांटे का रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 14 बार पाकिस्तान को हराया है, जबकि पाकिस्तान ने 13 बार ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। दोनों टीमों के बीच एक मैच टाई भी रहा था। पाकिस्तान की जमीन पर अब तक इन दोनों टीमों के बीच सिर्फ एक टी20 मैच खेला गया है और वो मैच 2022 में हुआ था। लाहौर में खेले गए उस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 163 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 7 विकेट खोते हुए टारगेट को 19.1 ओवर में हासिल करके 3 विकेट से जीत दर्ज की थी। आइए अब जानते हैं पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा, मैच का समय, भारत में इसका प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव स्कोर कहां देख सकते हैं।
कब और किस समय खेला जाएगा पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मैच? (PAK vs AUS 1st T20 Date And Time)
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की इस सीरीज का पहला टी20 मुकाबला आज (29 जनवरी 2026, गुरुवार) भारतीय समय के मुताबिक शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 4:00 बजे होगा।
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कहां खेला जा रहा है? (PAK vs AUS 1st T20I Venue)
तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान पाकिस्तान और मेहमान ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होने जा रही है।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच को भारत में टीवी पर कहां देख सकते हैं? (Where To Watch PAK vs AUS T20 Match On TV In India)
पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया पहले टी20 मैच का भारत में टीवी प्रसारण किसी भी चैनल पर नहीं होने जा रहा है। इस मैच के लाइव स्कोर के लिए आप हमारी वेबसाइट पर पल-पल के अपडेट्स के लिए जुड़ सकते हैं। PAK vs AUS 1st T20I लाइव स्कोर के लिए यहां क्लिक करें
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीमें (Pakistan And Australia T20 Squads)
ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, महली बियर्डमैन, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुह्नमैन, मिच ओवेन, जोश फिलिप, मैथ्यू रेनशॉ, मैट शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा
पाकिस्तान की टी20 टीम: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर ज़मान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक
भारत में कब और कहां देख सकते हैं पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग? (Where To Watch AUS vs PAK T20 Match Live Streaming In India)
मेहमान ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम और मेजबान पाकिस्तान टी20 टीम के बीच हो रहे पहले टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में आप किसी App पर नहीं देख सकेंगे। इसकी लाइव स्ट्रीमिंग संभावित रूप से आप यू-ट्यूब पर देख सकेंगे।