क्रिकेट

NZ vs ENG Test: जो रूट और हैरी ब्रुक ने कराई वापसी, वेलिंगटन में दिखा बैजबॉल स्टाइल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 24, 2023, 11:59 AM IST

NZ vs ENG Test: 21 रन के स्कोर पर 3 विकंट गंवा चुकी इंग्लैंड टीम ने एक बार फिर वेलिंगटन में अपना बैजबॉल स्टाइल दिखाया और खेल खत्म होने तक मैच में शानदार वापसी कर ली। खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं।

Image

जो रूट और हैरी ब्रुक

Photo : Twitter

वेलिंगटन के मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने बारिश से बाधित पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए हैं। हैरी ब्रुक 184 और जो रूट 101 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और केवल 5 रन के स्कोर पर उसने अपना पहला विकेट गंवा दिया। जैक क्राउली केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। अभी इंग्लैंड की टीम 16 रन और जोड़ पाई थी कि उसे एक के बाद एक दो झटके लगे और स्कोर 21 रन के स्कोर पर 3 विकेट हो गया। बेन डकेट 9 और ओली पोप 10 रन बनाकर आउट हो गए।

रूट और हैरी ब्रुक ने कराई वापसी

शुरुआती विकेट गंवा चुकी इंग्लैंड को वापसी कराई हैरी ब्रुक और जो रूट ने, जिन्होंने चौथे विकेट के लिए केवल 350 गेंदों पर 294 रन की विस्फोटक साझेदारी कर इंग्लैंड टीम की वापसी करा दी। ब्रुक ने इस दौरान अपने टेस्ट करियर का चौथा, जबकि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने 29वां टेस्ट शतक जड़ा। दोनों के कंधों पर दूसरे दिन इंग्लैंड के स्कोर को और बड़ा करने की होगी।

रूट ने की डेविड वॉर्नर की बराबरी

सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में शतकों के मामले में जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर की बराबरी कर ली है। अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रूट के नाम 45 शतक हो गए हैं। फिलहाल इस सूची में विराट कोहली 74 अंतरराष्ट्रीय शतकों के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

सक्रिय खिलाड़ियों की शतकों की सूची

विराट कोहील - 74

जो रूट- 45*

डेविड वॉर्नर- 45

रोहित शर्मा - 43

स्टीव स्मिथ- 42

समीर कुमार ठाकुर
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article